Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:06 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए: योगी

पश्चिमी चंपारण, 6 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओ तो कीमत चुकनी पड़ेगी।
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिये राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों के लिये चुनाव प्रचार करने पहुंचे योगी ने गुरुवार को कहा कि बिहार बदलकर समृद्धि की तरफ बढ़ा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल में 1990 से 2005 के मध्य 60 से अधिक जातीय नरसंहार व अपहरण की 30 हजार घटनाएं हुईं। उस समय इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे, व्यापारी के साथ ही सड़क, पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया व अपराधी इनके शागिर्द बनते थे। यूपी में माफिया को अब बुलडोजर से रौंद दिया गया है।
गुरुवार को दूसरी रैली में उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री व बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रेणु देवी के लिए कमल खिलाने की अपील की। यहां जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया तो कांग्रेस व राजद गठबंधन पर करारा प्रहार किया और विपक्षी प्रत्याशियों की जमानत जब्त कराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। नौजवान, किसान, श्रमिक, माताएं, बहनें, युवा सभी राजग को वोट दे रहे हैं। रुझान बता रहा कि 14 नवंबर को परिणाम आने पर राजग सरकार का नारा फिर बुलंद होगा।
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में इनके पार्टनर सपा व कांग्रेस माफिया को गले लगाकर चलती थी और जनता का शोषण करती थी। हमने कहा कि यह नहीं चलेगा। आज यूपी में नौजवान को नौकरी, रोजगार, शिक्षा, बहन-बेटियों को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन है। वहां युवा मस्त व माफिया पस्त है। यूपी में माफिया को बुलडोजर से रौंद दिया गया है।
योगी ने कहा “ लखनऊ में डीजीपी आवास के सामने दुर्दांत माफिया ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा करके हवेली बनाई थी। एक दिन मैंने कहा कि इसे कब्जे में ले लो। मैं बताऊंगा कि क्या करना है। फिर कब्जे में लेकर उस हवेली पर बुलडोजर चलवाया गया। वहां हमने गरीबों के लिए 72 आवास बनाकर उन्हें चाबी सौंपी। यही काम प्रयागराज में भी किया। माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओ तो इसकी कीमत चुकाओगे।”
राय प्रदीप
वार्ता
More News

कौशांबी में नलकूप के पास मिला किशोर का शव

16 Dec 2025 | 1:07 PM

कौशांबी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक किशोर का शव नलकूप के पास से मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धवाडा गांव का धीरेंद्र (17) सोमवार को घर से किसी काम के लिए निकाला था। शाम को उसका शव गांव के बाहर एक नलकूप के पास से मिला है। मृतक के परिजनों ने धीरेंद्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

बहराइच में शातिर बदमाश गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 1:04 PM

बहराइच, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की रामगांव पुलिस और स्वाट टीम ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में धर दबोचा और उसके कब्जे से हथियार एवं गोली बारुद बरामद किये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात थानाध्यक्ष रामगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ नेपाल की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर थाना रामगांव और स्वाट टीम की पुलिस ने चिल्हारिया पुल के पास चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार वहां से गुजरा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में.

see more..

खोपड़ी से बाहर निकले ट्यूमर की एसजीपीजीआई में सफल सर्जरी

16 Dec 2025 | 11:58 AM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ के विशेषज्ञों ने एक बार फिर अपनी विद्वता का परिचय देकर एक 23 वर्षीय युवक की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। सर्जरी में बाद युवक स्वास्थ्य लाभ पर है।.

see more..

मुख्यमंत्री योगी करेंगे महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा

16 Dec 2025 | 11:56 AM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।.

see more..

बाराबंकी में युवती की हत्या

16 Dec 2025 | 11:54 AM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में प्रेमी के घर आई युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के कस्बा शाहपुर निवासी संदीप का विवाह करीब एक माह पहले ही शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। संदीप इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह सीतापुर में तैनात है। करीब एक सप्ताह से गांव में ही रह रहा था। संदीप का गोरखपुर की युवती से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात गोरखपुर निवासी युवती संदीप के घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे तक घर में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। इसके बाद संदीप शौच के लिए घ.

see more..