Monday, Dec 15 2025 | Time 16:09 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पीलीभीत में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या

पीलीभीत 07 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति ने पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
पूरनपुर कोतवाल पवन पांडे ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार को क्षेत्र के कढ़ेचौरा गांव में हुई घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित कर शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। फरार आरोपी पति की खोज पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कढ़ेचौरा निवासी अनीता देवी (32) पत्नी रामबहादुर का शुक्रवार को पति से अवैध संबंध के शक में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर रामबहादुर ने डंडे से अनीता को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी के सिर पर भी डंडे से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।
परिजनों ने बताया कि घायल अनीता को उपचार के लिए पीलीभीत जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

इटावा को बनाया पेंटेड स्टार्क पक्षी ने अपना सबसे बड़ा "प्रजनन केंद्र"

15 Dec 2025 | 3:57 PM

इटावा, 15 दिसम्बर (वार्ता) एशियाई मूल के बेहद आकर्षक रंग-बिरंगे पेंटेड स्टार्क पक्षी ने प्रजनन के लिए उत्तर प्रदेश के इटावा को अपना केंद्र बना रखा है। हजारों की संख्या में रंग-बिरंगे बेहद आकर्षक पेंटेड स्टार्क पक्षी का बड़ा आशियाना इटावा जिला बनता चला जा रहा है।.

see more..

खराब मौसम के कारण राजस्थान के मुख्यमंत्री का विमान आगरा में उतरा

15 Dec 2025 | 3:05 PM

आगरा 15 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोमवार को खराब मौसम के कारण आगरा के हवाई अड्डे में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जयपुर से भरतपुर जाना था लेकिन भरतपुर में खराब मौसम की वजह से लैंडिंग नहीं पायी लिहाजा आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ी। .

see more..

नेहरू की वजह से देश को मिला उग्रवाद और अलगाववाद: योगी

15 Dec 2025 | 2:21 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण कश्मीर से देश को उग्रवाद, अलगाववाद प्राप्त हुआ था।.

see more..

बीबीएयू के शोधकर्ताओं ने विकसित किया स्मार्ट ब्रीथ सेंसर, बिना सुई होगी डायबिटीज की जांच

15 Dec 2025 | 2:19 PM

लखनऊ 15 दिसम्बर (वार्ता) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने गैर-इनवेसिव डायबिटीज मॉनिटरिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।.

see more..
किसानों की समस्याओं का निराकरण को प्राथमिकता दें अधिकारी: योगी

किसानों की समस्याओं का निराकरण को प्राथमिकता दें अधिकारी: योगी

15 Dec 2025 | 2:10 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन और प्रशासन अन्नदाता किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में पीएसी के सिपाही ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले के उचित निस्तारण का निर्देश दिया। शाहजहांपुर से आए किसान ने मुख्यमंत्री से धान खरीद केंद्र की लापरवाही की शिकायत की।

see more..