Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:00 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बहराइच में कौड़ियाला नदी हादसे के शिकार मासूम का शव बरामद

बहराइच, 07 नवम्बर (वार्ता )उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के भरथातपुर गांव के पास कौड़ियाला नदी में दस दिन पहले पलटी नाव की खोजबीन के दौरान शुक्रवार को एक और शव बरामद हुआ है। यह शव पांच वर्षीय मासूम बच्ची ऋतू का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगातार राहत एवं खोज अभियान में जुटी हुई है। अब तक कुल छह शव नदी से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि तीन लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को भरथातपुर गांव के पास कौड़ियाला नदी में ग्रामीणों से भरी एक नाव अचानक पलट गई थी। इस हादसे में आठ लोग लापता हो गए थे। इसके बाद से प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।
पहले दिन से लेकर अब तक क्रमशः कई शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें महिलाओं और बच्चों के शव भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राहत व बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि नदी का प्रवाह तेज होने के कारण खोज कार्य में कठिनाई हो रही है, फिर भी शेष तीन लापता लोगों की तलाश जारी रखी जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कौशांबी में नलकूप के पास मिला किशोर का शव

16 Dec 2025 | 1:07 PM

कौशांबी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक किशोर का शव नलकूप के पास से मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धवाडा गांव का धीरेंद्र (17) सोमवार को घर से किसी काम के लिए निकाला था। शाम को उसका शव गांव के बाहर एक नलकूप के पास से मिला है। मृतक के परिजनों ने धीरेंद्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

बहराइच में शातिर बदमाश गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 1:04 PM

बहराइच, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की रामगांव पुलिस और स्वाट टीम ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में धर दबोचा और उसके कब्जे से हथियार एवं गोली बारुद बरामद किये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात थानाध्यक्ष रामगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ नेपाल की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर थाना रामगांव और स्वाट टीम की पुलिस ने चिल्हारिया पुल के पास चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार वहां से गुजरा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में.

see more..

खोपड़ी से बाहर निकले ट्यूमर की एसजीपीजीआई में सफल सर्जरी

16 Dec 2025 | 11:58 AM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) लखनऊ के विशेषज्ञों ने एक बार फिर अपनी विद्वता का परिचय देकर एक 23 वर्षीय युवक की सफल सर्जरी कर उसे नया जीवन दिया है। सर्जरी में बाद युवक स्वास्थ्य लाभ पर है।.

see more..

मुख्यमंत्री योगी करेंगे महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा

16 Dec 2025 | 11:56 AM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश में चल रही प्रमुख विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।.

see more..

बाराबंकी में युवती की हत्या

16 Dec 2025 | 11:54 AM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में प्रेमी के घर आई युवती की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के कस्बा शाहपुर निवासी संदीप का विवाह करीब एक माह पहले ही शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुआ था। संदीप इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वह सीतापुर में तैनात है। करीब एक सप्ताह से गांव में ही रह रहा था। संदीप का गोरखपुर की युवती से भी प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार देर रात गोरखपुर निवासी युवती संदीप के घर आई थी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे तक घर में हालात सामान्य बताए जा रहे हैं। इसके बाद संदीप शौच के लिए घ.

see more..