Monday, Dec 15 2025 | Time 18:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


विकसित काशी से विकसित भारत का मंत्र होगा साकार : मोदी

वाराणसी, 8 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी से वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि विकसित काशी से विकसित भारत का मंत्र साकार करने के लिए लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर के तमाम कार्य कर रहे हैं। आज काशी में अच्छे अस्पताल, अच्छी सड़कें, गैस पाइपलाइन से लेकर इंटरनेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था का लगातार विस्तार हो रहा है। विकास भी हो रहा है और गुणवत्ता के साथ हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ये ट्रेनें मील का पत्थर बनने जा रही हैं। हमारे भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है। ये यात्राएं केवल देव दर्शन का मार्ग नहीं हैं, बल्कि भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा हैं। प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, चित्रकूट, कुरुक्षेत्र जैसे अनगिनत तीर्थ क्षेत्र हमारी आध्यात्मिक धारा के केंद्र हैं।
उन्होने कहा कि आज जब ये पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं, तो एक तरफ भारत की संस्कृति, आस्था और विकास की यात्रा को भी जोड़ने का कार्य हुआ है। ये भारत के विरासत के शहरों को देश के विकास का प्रतीक बनाने की तरफ अहम कदम है। इन यात्राओं का एक आर्थिक पहलू भी होता है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती। बीते 11 वर्षों में यूपी में हुए विकास कार्यों ने तीर्थाटन को एक नए स्थान पर पहुंचा दिया है। पिछले साल बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद छह करोड़ से ज्यादा लोग राम लला के दर्शन कर चुके हैं।
श्री मोदी ने कहा कि यूपी की अर्थव्यवस्था को इन श्रद्धालुओं ने हजारों करोड़ का लाभ पहुंचाया है। इन्होंने यूपी के होटलों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्ट, स्थानीय कलाकारों, नाव चलाने वालों को निरंतर कमाई का अवसर दिया है। इसके कारण बनारस के सैकड़ों नौजवान ट्रांसपोर्ट से लेकर बनारसी साड़ियों तक हर जगह नए-नए व्यापार शुरू कर रहे हैं। इन सबकी वजह से यूपी में, काशी में समृद्धि के द्वार खुल रहे हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

निजीकरण के साथ परमाणु ऊर्जा संशोधन विधेयक का भी विरोध करेंगे बिजलीकर्मी

15 Dec 2025 | 5:56 PM

लखनऊ 15 दिसंबर (वार्ता) बिजली कर्मचारी और इंजीनियर संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर निजीकरण एवं विद्युत (संशोधन) बिल एवं परमार्ण ऊर्जा संशोधन विधेयक के खिलाफ राष्ट्रव्यापी संयुक्त आंदोलन शुरू करेंगे। इस सिलसिले मेंं अगले साल 18 मार्च को दिल्ली मे एक विशाल रैली आयोजित किये जाने की योजना है।.

see more..

ललितपुर में बाईकों की भिड़ंत में युवक की मौत

15 Dec 2025 | 5:45 PM

ललितपुर 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के कोतवाली महरौनी क्षेत्र में सोमवार को बाईकों की आमने सामने हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया।.

see more..

राम मंदिर आंदोलन के नायक राम विलास दास वेदांती का निधन

15 Dec 2025 | 5:41 PM

अयोध्या, 15 दिसंबर (वार्ता) अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डा राम विलास दास वेदांती का सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में हृदयाघात से निधन हो गया। वह 77 साल के थे।.

see more..

काशी–तमिल संगमम-4 में वाराणसी बेकरी का जलवा, दक्षिण भारत तक पहुंचा काशी का स्वाद

15 Dec 2025 | 5:26 PM

वाराणसी, 15 दिसंबर (वार्ता) काशी तमिल संगमम-4 के भव्य आयोजन में काशी की संस्कृति के साथ-साथ यहां के पारंपरिक स्वाद भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी बेकरी ने खास पहचान बना ली है। काशी के स्थानीय उद्यमी प्रदीप कुमार द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। .

see more..

केजीएमयू में 11 माह के शिशु के फेफड़ों की हुई जटिल सर्जरी, नया जीवन मिला

15 Dec 2025 | 5:23 PM

लखनऊ 15 दिसंबर (वार्ता) किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए 11 माह के एक शिशु की जटिल फेफड़ों की सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन दिया है। सर्जरी के बाद बच्चा स्वास्थ्य लाभ पर है। .

see more..