Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बच्चों का कवि सम्मेलन हो और उनमें से आठ दस बच्चों को देश भर में ले जाए: मोदी

वाराणसी, 8 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी में कहा कि वंदे भारत ट्रेन में कुछ विद्यार्थियों से बात की और बच्चों ने उन्हे कविताएं भी सुनाईं। उनका मन कर रहा था कि इन बच्चों का कवि सम्मेलन हो और उनमें से आठ-दस बच्चों को देश भर में ले जाया जाए। उनसे कविताएं करवाई जाएं।
श्री मोदी ने कहा “ सुखद आयोजन के लिए अश्विनी वैष्णव जी को बधाई देता हूं कि जहां वंदे भारत की शुरुआत होती है, वहां बच्चों के बीच अलग-अलग प्रतियोगिताएं होती हैं। विकास के संदर्भ में वंदे भारत, अलग-अलग मुद्दों के साथ विकसित भारत की परिकल्पना के संदर्भ में कविताओं को लेकर होता है। बच्चों से मिला, उनकी जो परिकल्पना थी, उन्होंने जो विकसित भारत के चित्र बनाए थे, जो कविताएं सुनने को मिलीं। काशी के सांसद के नाते मुझे गर्व हुआ। मेरी काशी में होनहार बच्चों से मिला। जो चित्र उन्होंने बनाए, अद्भुत हैं। स्कूलों के शिक्षकों को भी हृदय से आभार करता हूं। उनके माता-पिता को भी बधाई देता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा “ काशी में गंजारी और सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम भी हमारे पास हैं। प्रयास है कि बनारस आना, बनारस रहना और बनारस को जीना सभी के लिए खास बने। हमारी सरकार काशी में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार सुधार का प्रयास कर रही है। 11 साल पहले स्थिति यह थी कि गंभीर बीमारी का इलाज कराना हो तो लोगों को सिर्फ बीएचयू का विकल्प होता था। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा होती थी कि पूरी रात खड़े रहने के बाद भी इलाज नहीं मिल पाता था।”
उन्होने कहा “ कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग जमीन और खेत बेचकर मुंबई जाते थे। आज काशी के लोगों की सारी चिंताओं को हमारी सरकार ने कम करने का प्रयास किया है। कैंसर के लिए महामना कैंसर अस्पताल, आंख के इलाज के लिए शंकरा नेत्रालय, बीएचयू में बना अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर, शताब्दी चिकित्सालय, मंडलीय चिकित्सालय—ये सारे अस्पताल पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए वरदान बने हैं। इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत और जन औषधि की वजह से आज लाखों गरीबों की करोड़ों रुपये की बचत हो पा रही है। एक तरफ लोगों की चिंता खत्म हुई, दूसरी तरफ काशी पूरे इस क्षेत्र की हेल्थ कैपिटल के रूप में जानी जाने लगी है। हमें काशी की विकास गति और ऊर्जा बनाए रखनी है ताकि भव्य काशी तेजी से समृद्ध काशी भी बने। पूरी दुनिया से जो भी काशी आए, उसे बाबा विश्वनाथ की नगरी में अलग ऊर्जा, अलग उत्साह और अलग आनंद मिल सके।”
सं प्रदीप
वार्ता
More News

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

16 Dec 2025 | 9:16 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से जुड़े कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों के बजट आवंटन एवं व्यय की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। .

see more..

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

16 Dec 2025 | 9:10 PM

लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जेल आयेंगे अजय राय

16 Dec 2025 | 9:06 PM

देवरिया, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 18 दिसंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जिला जेल जायेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री राय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे देवरिया जिला जेल पहुंचेंगे। उन्होने कहा कि यह दौरा कांग्रेस की जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदीप
वार्ता.

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

सभी लोग अपनाएं हिन्दू संस्कृति : होसबोले

16 Dec 2025 | 8:57 PM

संतकबीरनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने की जरुरत है।.

see more..