Wednesday, Jan 21 2026 | Time 03:24 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


योगी ने फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर जताया शोक

लखनऊ, 11 नवंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मशहूर फ़िल्म अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा , “ लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।”
ग़ौरतलब है कि बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

लापता अमीन का शव तीन दिन बाद मिला

20 Jan 2026 | 10:46 PM

आजमगढ़ 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में रहस्यमय ढंग से लापता अमीन सुरेश उपाध्याय का शव मंगलवार देर शाम खेत में मिला। .

see more..

बांदा से महोबा,झांसी का सीधा आवागमन 22 को रहेगा बाधित

20 Jan 2026 | 10:41 PM

बांदा 20 जनवरी (वार्ता) रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य के चलते 22 जनवरी को बांदा से महोबा, खजुराहो, छतरपुर और झांसी का सीधा आवागमन पूर्णतया अवरुद्ध किया गया है। .

see more..

अजय राय ने संत अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात

20 Jan 2026 | 10:36 PM

प्रयागराज, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार शाम माघ मेले में शिविर के बाहर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात की। श्री राय ने कहा कि संत अविमुक्तेश्वरानंद नंद की इस लड़ाई में कांग्रेस का पूरा समर्थन है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी के साथ अन्याय किया जा रहा है। मेले में और भी साधु संत आए है उनके साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जा रहा है। सतुआ बाबा जैसे लोगों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है और जो शंकराचार्य है, उनके साथ मेला प्रशासन जोर जबरजस्ती कर के उनको संगम स्नान नहीं करने दिया गया जिसको लेकर हम सभी लोग शंकराचार्य अविमुक्त.

see more..

बांदा में युवक की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

20 Jan 2026 | 9:25 PM

बांदा 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक युवक की नृशंस हत्या की घटना का खुलासा करते हुए मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।.

see more..

मणिकर्णिका घाट का 17.56 करोड़ रुपये से हो रहा पुनर्विकास: डॉ. मिश्र

20 Jan 2026 | 8:47 PM

वाराणसी, 20 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने सोशल मीडिया पर मणिकर्णिका घाट को लेकर उठे विवाद पर स्थिति साफ करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में काशी आज अपने दिव्य एवं भव्य स्वरूप के कारण पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित कर रही है।.

see more..