Monday, Dec 15 2025 | Time 17:50 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


दालमंडी सड़क चौड़ीकरण मामले मे अजय राय ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

वाराणसी, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी में दालमंडी सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण मामले को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
श्री राय ने लिखा है कि दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर निवासियों और दुकानदारों को विस्थापित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इस योजना से हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों और दुकानदारों के विस्थापन का खतरा मंडरा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मई 2025 में तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है, लेकिन प्रशासन एकतरफा कार्रवाई कर रहा है।
उन्होने लिखा “ वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा निवासियों और दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। सरकार एक ओर चौड़ीकरण को आवश्यक बता रही है, तो दूसरी ओर व्यापारियों और निवासियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। वाराणसी आपका संसदीय क्षेत्र है। यदि विस्थापन आवश्यक है, तो विस्थापितों को आज के बाजार भाव के अनुसार मुआवजा दिया जाए।”
सं प्रदीप
वार्ता
More News

काशी–तमिल संगमम-4 में वाराणसी बेकरी का जलवा, दक्षिण भारत तक पहुंचा काशी का स्वाद

15 Dec 2025 | 5:26 PM

वाराणसी, 15 दिसंबर (वार्ता) काशी तमिल संगमम-4 के भव्य आयोजन में काशी की संस्कृति के साथ-साथ यहां के पारंपरिक स्वाद भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। इसी कड़ी में वाराणसी बेकरी ने खास पहचान बना ली है। काशी के स्थानीय उद्यमी प्रदीप कुमार द्वारा लगाए गए स्टॉल पर लोगों की लगातार भीड़ देखी जा रही है। .

see more..

केजीएमयू में 11 माह के शिशु के फेफड़ों की हुई जटिल सर्जरी, नया जीवन मिला

15 Dec 2025 | 5:23 PM

लखनऊ 15 दिसंबर (वार्ता) किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए 11 माह के एक शिशु की जटिल फेफड़ों की सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन दिया है। सर्जरी के बाद बच्चा स्वास्थ्य लाभ पर है। .

see more..

वाराणसी में येलो स्पॉट समाप्त करने का अभियान तेज

15 Dec 2025 | 5:13 PM

वाराणसी, 15 दिसंबर (वार्ता) नगर निगम वाराणसी द्वारा 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के भीतरी क्षेत्रों और व्यस्त स्थानों पर “येलो स्पॉट” अर्थात् खुले में मूत्र त्याग किए जाने वाले चिन्हित स्थानों को समाप्त करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।.

see more..

मनरेगा का नाम बदलने का प्रस्ताव दुर्भाग्यपूर्ण : अजय राय

15 Dec 2025 | 5:11 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने का प्रस्ताव दुर्भाग्यपूर्ण है। .

see more..

इतिहास में मेवाड़ का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण और अद्वितीय : आनंदीबेन

15 Dec 2025 | 5:02 PM

लखनऊ, 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं इलाहाबाद संग्रहालय समिति की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारतीय इतिहास में मेवाड़ का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण और अद्वितीय है। .

see more..