Monday, Dec 15 2025 | Time 17:36 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


एग्जिट पोल और टीवी चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव सेट करने के लिए करती है भाजपा : अखिलेश

लखनऊ 12 नवम्बर (वार्ता) बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बढ़त दिखाए जाने से खफा समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि एग्जिट पोल केवल भूमिका बनाते हैं ताकि बेईमानी की जा सके।
श्री यादव ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा “ हमें और आपको मानना पड़ेगा कि भाजपा एग्जिट पोल और टीवी चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव सेट करने के लिए करती है। भाजपा नकल करने में बहुत आगे है, लेकिन कुछ नया और जनहित का करने में पूरी तरह असफल रही है। भाजपा बस प्रचार करने में लगी है। कभी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट बताएंगे, कभी कहेंगे कि यूनेस्को ने किसी चीज़ का नाम दर्ज कर लिया। लेकिन लखनऊ की असली पहचान और यहां के प्रसिद्ध खान-पान के बारे में कुछ नहीं बताएंगे।”
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर मौन है और मंडियों की स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। “जब सरकार बोलती है, तो बस कम्युनल बातें करती है। किसानों, नौजवानों, बेरोजगारी या महंगाई पर कोई चर्चा नहीं होती"।
अखिलेश यादव ने कहा कि देश की नई पीढ़ी सबको साथ लेकर चलना चाहती है। वह दोस्ताना व्यवहार रखती है, हर धर्म के प्रति सहिष्णु है और पर्यावरण की चिंता करती है लेकिन यह सरकार खुद भी दुखी है और लोगों को भी दुखी रखना चाहती है। अगर यह सच में विकास चाहती तो एक्सप्रेस-वे को बलिया तक जोड़ देती।
उन्होने कहा, “सरकार स्वदेशी का चूर्ण खिला रही है। ये लोग मन से विदेशी हैं। अगर सच्चे स्वदेशी होते तो चीन पर टैरिफ क्यों नहीं लगाते। किसानों के नाम पर योजनाएं सिर्फ डिजिटल कागजों में बन रही हैं, जमीन पर कुछ नहीं है। किसानों की जमीन, खाद और मेहनत सब लूटी जा रही है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भूटान दौरे पर दिए बयान को लेकर भी अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री कहते हैं कि दोषियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन बार-बार इंटेलिजेंस फेल्योर क्यों हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।”
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

केजीएमयू में 11 माह के शिशु के फेफड़ों की हुई जटिल सर्जरी, नया जीवन मिला

15 Dec 2025 | 5:23 PM

लखनऊ 15 दिसंबर (वार्ता) किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने एक बार फिर अपनी चिकित्सकीय दक्षता का परिचय देते हुए 11 माह के एक शिशु की जटिल फेफड़ों की सर्जरी सफलतापूर्वक कर उसे नया जीवन दिया है। सर्जरी के बाद बच्चा स्वास्थ्य लाभ पर है। .

see more..

वाराणसी में येलो स्पॉट समाप्त करने का अभियान तेज

15 Dec 2025 | 5:13 PM

वाराणसी, 15 दिसंबर (वार्ता) नगर निगम वाराणसी द्वारा 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के भीतरी क्षेत्रों और व्यस्त स्थानों पर “येलो स्पॉट” अर्थात् खुले में मूत्र त्याग किए जाने वाले चिन्हित स्थानों को समाप्त करने की कार्रवाई तेजी से की जा रही है।.

see more..

मनरेगा का नाम बदलने का प्रस्ताव दुर्भाग्यपूर्ण : अजय राय

15 Dec 2025 | 5:11 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोमवार को कहा कि संसद के मौजूदा सत्र में केन्द्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने का प्रस्ताव दुर्भाग्यपूर्ण है। .

see more..

इतिहास में मेवाड़ का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण और अद्वितीय : आनंदीबेन

15 Dec 2025 | 5:02 PM

लखनऊ, 15 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं इलाहाबाद संग्रहालय समिति की अध्यक्ष आनंदीबेन पटेल ने कहा कि भारतीय इतिहास में मेवाड़ का स्थान अत्यंत गौरवपूर्ण और अद्वितीय है। .

see more..

सरदार पटेल के विचार राष्ट्रीय एकता के परिपेक्ष्य में आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक: रालोद

15 Dec 2025 | 5:00 PM

लखनऊ, 15 दिसम्बर (वार्ता) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने सोमवार को कहा कि आज जब देश सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों से गुजर रहा है, तब सरदार पटेल के विचार राष्ट्रीय एकता, प्रशासनिक दृढ़ता, अनुशासन और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।.

see more..