Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सोनभद्र में जमीन के लिये पिता की हत्या

सोनभद्र 12 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में पन्नूगंज थाना क्षेत्र में मात्र दस बिस्सा जमीन के विवाद में छोटे पुत्र ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पिता की हत्या कर दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राज सोनकर ने बताया की बकवार गांव निवासी अमरनाथ ने बुधवार को सुबह दस बिस्सा जमीन के विवाद में अपने पिता70वर्षीय लालधारी यादव की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक लालधारी के दो पुत्र थे और उन्होंने अपने दोनों पुत्रों को दस दस बिस्सा जमीन दिया था। लालधारी दस बिस्सा जमीन अपने पास रखा हुआ था जिसे लेकर विवाद चल रहा था। मृतक लालधारी वर्तमान में अपने बड़े पुत्र बैजनाथ के साथ रहता था।
बुधवार को सुबह छोटा पुत्र गुजरात से घर लौटा था। छोटे पुत्र को शंका थी की कहीं पिता दस बिस्सा जमीन बड़े भाई को ना दे दे। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ और फिर छोटे पुत्र अमरनाथ कुल्हाड़ी से अपने पिता को मारना शुरू किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता लालधारी को जिला अस्पताल भेजवाया जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद छोटा पुत्र घर से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच गयी है और मामले की जांच में जुट गई हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर फोकस

16 Dec 2025 | 2:37 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की परिवहन संरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत सरकार का प्रमुख फोकस क्षेत्रीय आवागमन संपर्क की अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रदेश के शहरों, कस्बों तथा औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में दो मरे,तीन गंभीर

16 Dec 2025 | 2:29 PM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..