Monday, Sep 7 2026 | Time 01:46 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मैनपुरी में एसटीएफ ने बरामद किए 197 जीवित कछुए

मैनपुरी 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के किशनी क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अंतरराज्यीय स्तर पर प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 197 जीवित कछुए और एक कार बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि एसटीएफ को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सक्रिय एक गिरोह प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं की अवैध तस्करी कर रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की इकाई 0300 लखनऊ की टीम ने अभियान संचालित किया। मुखबिर की पक्की सूचना पर टीम ने नगला करनाई, कुमासा सौलिख मार्ग पर घेराबंदी की और मंगलवार रात करीब 11:30 बजे एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी में कार से 197 जीवित कछुए बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेशवाला, उद्यम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह मैनपुरी और आसपास के इलाकों से कछुओं को सस्ते दामों में खरीदकर उत्तराखंड और अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेच देता था। आरोपी ने बताया कि मैनपुरी क्षेत्र से ही कछुओं की बड़ी मात्रा में खरीद की जाती है और इन्हें विदेशों में तस्करी के लिए भेजा जाता है।
एसटीएफ ने बरामद कछुओं को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग को सौंप दिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48, 49बी, 50, 51, 57 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 52ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसटीएफ के अनुसार, यह गिरोह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार तक फैला हुआ है और कई वर्षों से सक्रिय था। टीम ने कहा कि इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय कछुआ तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में गाने बजाने के विवाद में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:27 PM

नोएडा, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मध्य नोएडा फेस-दो थाना क्षेत्र के गेझा गांव में गाने बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की चोट लगने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर फेस-दो पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। .

see more..

सर्राफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:14 PM

शाहजहांपुर 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित रूप से उनके परिजनों से दो लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

जिलाधिकारी जनपद खीरी में बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे

06 Sep 2026 | 8:41 PM

लखीमपुर खीरी 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह .

see more..

मुरादाबाद की धातु कला को मिल रही है वैश्विक पहचान

06 Sep 2026 | 8:32 PM

मुरादाबाद, 06 सितंबर( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीढ़ियों से धातु शिल्प विरासत की पहचान रही कारीगरी अब आधुनिक घरेलू सजावट के नए रूप में वैश्विक डिजाइन बाजार तक पहुंच रही है।.

see more..

गोरक्षनाथ घाट पर चबूतरे का छज्जा गिरने से एक अधिवक्ता की मौत

06 Sep 2026 | 8:27 PM

गोरखपुर 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित राप्ती नदी के किनारे स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच आकाशीय बिजली गिरने से घाट परिसर में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए बनाया गया गुंबदनुमा चबूतरे का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया जिससे एक अधिवक्ता की मौत तथा अन्य एक घायल हो गया।.

see more..