Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:38 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


वाराणसी में एयर इंडिया की विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, टॉयलेट में मिले टिशू पेपर पर लिखा था बम

वाराणसी, 12 नवंबर (वार्ता) मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर ‘बम... गुड बॉय’ लिखा मिलने पर क्रू सदस्यों ने पायलट को सूचित किया।
पायलट ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित कराई गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विमान के टॉयलेट में टिशू पेपर पर ‘बम... गुड बॉय’ लिखा मिला था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतारने के बाद उनकी जांच की गई तथा सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की भी तलाशी ली गई। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की आगे जांच की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..

कौशांबी में नलकूप के पास मिला किशोर का शव

16 Dec 2025 | 1:07 PM

कौशांबी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक किशोर का शव नलकूप के पास से मिला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार धवाडा गांव का धीरेंद्र (17) सोमवार को घर से किसी काम के लिए निकाला था। शाम को उसका शव गांव के बाहर एक नलकूप के पास से मिला है। मृतक के परिजनों ने धीरेंद्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। थाना अध्यक्ष हरीश तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।
सं प्रदीप
वार्ता.

see more..

बहराइच में शातिर बदमाश गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 1:04 PM

बहराइच, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की रामगांव पुलिस और स्वाट टीम ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद एक शातिर अपराधी को घायल अवस्था में धर दबोचा और उसके कब्जे से हथियार एवं गोली बारुद बरामद किये। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि बीती रात थानाध्यक्ष रामगांव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार के साथ नेपाल की तरफ जाने वाला है। इस सूचना पर थाना रामगांव और स्वाट टीम की पुलिस ने चिल्हारिया पुल के पास चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार वहां से गुजरा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में.

see more..