Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:53 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शब्दों में राष्ट्रभाव रचेंगे परिषदीय नौनिहाल और केजीबीवी की बालिकाएं

लखनऊ, 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए श्री अरविंद राष्ट्रीय इतिहास निबंध प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
यह प्रतियोगिता भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं फाउंडेशन फॉर इंडियन हिस्टोरिकल एंड कल्चरल रिसर्च के सहयोग से 10 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक आयोजित होगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, अभिव्यक्ति और ऐतिहासिक चेतना का विकास करना है, ताकि वे अपने ज्ञान और कल्पनाशक्ति के माध्यम से भारत की अमर संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को महसूस कर सकें। कक्षा 7, 8 एवं 9 के परिषदीय विद्यालयों और केजीबीवी की छात्राएं इसमें भाग लेकर अपने विचार, भाषा कौशल और इतिहास के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करेंगी।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन के प्रति रुचि जगाना और उन्हें यह एहसास कराना है कि भारत का इतिहास एक जीवंत प्रेरणा है। यह पहल विद्यार्थियों में अंग्रेज़ी दक्षता और रचनात्मक सोच को बढ़ाएगी तथा उनमें यह आत्मविश्वास भी जगाएगी कि उनके भीतर भी सृजन की वह शक्ति है, जो राष्ट्र के भविष्य को गढ़ सकती है। यह निबंध प्रतियोगिता, उत्तर प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और सृजनशीलता की नई ज्योति प्रज्वलित करने जा रही है।
यह प्रतियोगिता एक शैक्षणिक गतिविधि के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भारत की सांस्कृतिक आत्मा से संवाद का अवसर है। गौरतलब है कि निबंध के विषय स्वतंत्रता संग्राम के अनसुने नायकों, भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण, प्राचीन धरोहरों के संरक्षण और राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने वाले महान व्यक्तित्वों पर केंद्रित रहेंगे। इससे विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना, गौरव और उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहन मिलेगा।
राज्य के सभी जिलों में स्थित परिषदीय विद्यालयों एवं केजीबीवी संस्थानों को इस प्रतियोगिता में सक्रिय रूप से शामिल किया गया है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को प्रेरित करने तथा उनकी अभिव्यक्ति को सही दिशा देने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन, मूल्यांकन और उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है।
महानिदेशक स्कूल मोनिका रानी का कहना है कि यह पहल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और सृजनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और सोच को व्यक्त करने का अवसर मिलेगा। वे इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा से गहरे जुड़ाव का अनुभव भी कर सकेंगे।
प्रदीप
वार्ता
More News

वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को लेकर योगी ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

16 Dec 2025 | 9:16 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एनेक्सी में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी से जुड़े कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों के बजट आवंटन एवं व्यय की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। .

see more..

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका के तहत होगी कार्रवाई: योगी

16 Dec 2025 | 9:10 PM

लखनऊ, 16 दिसम्बर (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिलावटी अथवा नकली खाद बेचने वालों और खाद की कालाबाजारी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।.

see more..

अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जेल आयेंगे अजय राय

16 Dec 2025 | 9:06 PM

देवरिया, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय 18 दिसंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर से मिलने देवरिया जिला जेल जायेंगे। पूर्व आईपीएस अधिकारी धोखाधड़ी के आरोप में जेल में बंद हैं।
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि श्री राय तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे देवरिया जिला जेल पहुंचेंगे। उन्होने कहा कि यह दौरा कांग्रेस की जनता के मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर मौजूद रहने का अनुरोध किया गया है।
प्रदीप
वार्ता.

see more..

24 जनवरी से 9 फरवरी के बीच होंगी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

16 Dec 2025 | 9:00 PM

लखनऊ/ प्रयागराज 16 दिसम्बर (वार्ता) माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया है। परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयोगात्मक परीक्षाएं प्रदेशभर में दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं संबंधित जनपदों के निर्धारित मंडलों के अंतर्गत संपन्न कराई जाएंगी।.

see more..

सभी लोग अपनाएं हिन्दू संस्कृति : होसबोले

16 Dec 2025 | 8:57 PM

संतकबीरनगर 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने मंगलवार को कहा कि सभी लोगों को हिंदू संस्कृति को आत्मसात करने की जरुरत है।.

see more..