Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:29 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


सोनभद्र में हत्या के चार दोषियों को उम्रकैद की सजा

सोनभद्र 12 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र की एक अदालत ने करीब साढ़े 10 वर्ष पूर्व महिला की हत्या के एक मामले में चार दोषियों को उम्रकैद और 20-20 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनायी है।
प्रेमकली हत्याकांड के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर चार लोगों को यह सजा सुनायी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक राम प्रसाद गोड़ ने 24 मई 2015 को घोरावल थाने में दी तहरीर दी थी कि 23/24 मई 2015 की रात में उसकी पत्नी प्रेमकली दरवाजे पर सोयी थी कि गांव के रामनरेश , रामबदन , माता प्रसाद व राम प्रसाद गोड़ ने जंगल की जमीन के कब्जेदारी के विवाद को लेकर उसकी टँगारी से मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषियों राम नरेश गोड़, राम बदन गोड़, माता प्रसाद व राम प्रसाद गोड़ को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये अर्थदण्ड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर फोकस

16 Dec 2025 | 2:37 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की परिवहन संरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत सरकार का प्रमुख फोकस क्षेत्रीय आवागमन संपर्क की अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रदेश के शहरों, कस्बों तथा औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में दो मरे,तीन गंभीर

16 Dec 2025 | 2:29 PM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..