Monday, Dec 15 2025 | Time 16:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


भाजपा की साजिशों से निपटने और हर वोट बचाने के लिए सपा ने बनाया ‘पीडीए प्रहरी’: अखिलेश यादव

लखनऊ, 12 नवम्बर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को भ्रमित कर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इससे निपटने और हर व्यक्ति का वोट सुरक्षित रखने के लिए सपा ने ‘पीडीए प्रहरी’ नियुक्त किए हैं। उनका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रदेश का कोई भी नागरिक वोटर लिस्ट से बाहर न रह जाए।
बुधवार को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके समर्थक अधिकारी विपक्षी दलों के वोट बनवाने में बाधा डाल रहे हैं। “भाजपा चाहती है कि जनता और विपक्ष एसआईआर, बीएलओ और वोटर लिस्ट में उलझे रहें ताकि जनता सरकार की नाकामियों पर सवाल न पूछ सके"।
अखिलेश ने स्पष्ट किया कि सपा के पीडीए प्रहरी नियमित रूप से मतदाता सूची से जुड़ी जानकारी जुटाएंगे और किसी भी गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। उन्होंने कहा कि “अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल है। भाजपा के इशारे पर वोटर लिस्ट में हेरफेर की जा रही है। हम ऐसे अधिकारियों की शिकायत करेंगे जो विपक्षी दलों के मतदाताओं का वोट नहीं बनने दे रहे।”
उन्होंने भाजपा को “बेईमान और नकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टी” करार दिया। उन्होंने कहा कि “भाजपा ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बेईमानी की। कई जगह मतदाताओं को वोट डालने नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।” उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाना और सकारात्मक, सामाजिक न्याय आधारित राजनीति को आगे बढ़ाना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सपा पर भरोसा कर रही है और लोकसभा चुनाव में इसका प्रमाण मिल चुका है। “2027 में एक बार फिर समाजवादी पार्टी प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा की भ्रष्ट और दमनकारी सरकार से जनता मुक्ति चाहती है"।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, नीरज मौर्य, देवेश शाक्य, पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

इटावा को बनाया पेंटेड स्टार्क पक्षी ने अपना सबसे बड़ा "प्रजनन केंद्र"

15 Dec 2025 | 3:57 PM

इटावा, 15 दिसम्बर (वार्ता) एशियाई मूल के बेहद आकर्षक रंग-बिरंगे पेंटेड स्टार्क पक्षी ने प्रजनन के लिए उत्तर प्रदेश के इटावा को अपना केंद्र बना रखा है। हजारों की संख्या में रंग-बिरंगे बेहद आकर्षक पेंटेड स्टार्क पक्षी का बड़ा आशियाना इटावा जिला बनता चला जा रहा है।.

see more..

खराब मौसम के कारण राजस्थान के मुख्यमंत्री का विमान आगरा में उतरा

15 Dec 2025 | 3:05 PM

आगरा 15 दिसंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सोमवार को खराब मौसम के कारण आगरा के हवाई अड्डे में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जयपुर से भरतपुर जाना था लेकिन भरतपुर में खराब मौसम की वजह से लैंडिंग नहीं पायी लिहाजा आगरा में खेरिया एयरपोर्ट पर लैंडिंग करनी पड़ी। .

see more..

नेहरू की वजह से देश को मिला उग्रवाद और अलगाववाद: योगी

15 Dec 2025 | 2:21 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के कारण कश्मीर से देश को उग्रवाद, अलगाववाद प्राप्त हुआ था।.

see more..

बीबीएयू के शोधकर्ताओं ने विकसित किया स्मार्ट ब्रीथ सेंसर, बिना सुई होगी डायबिटीज की जांच

15 Dec 2025 | 2:19 PM

लखनऊ 15 दिसम्बर (वार्ता) बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के भौतिक विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने गैर-इनवेसिव डायबिटीज मॉनिटरिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।.

see more..
किसानों की समस्याओं का निराकरण को प्राथमिकता दें अधिकारी: योगी

किसानों की समस्याओं का निराकरण को प्राथमिकता दें अधिकारी: योगी

15 Dec 2025 | 2:10 PM

लखनऊ, 15 दिसंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन और प्रशासन अन्नदाता किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में पीएसी के सिपाही ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले के उचित निस्तारण का निर्देश दिया। शाहजहांपुर से आए किसान ने मुख्यमंत्री से धान खरीद केंद्र की लापरवाही की शिकायत की।

see more..