Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:59 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


रालोद के राष्ट्रीय महाअधिवेशन के लिये तैयारियां चरम पर

लखनऊ 12 नवम्बर (वार्ता) मथुरा के कोसीकला में 16 नवम्बर को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महाअधिवेशन के लिये तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बुधवार को बताया कि अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पूरे मथुरा शहर में पार्टी की होर्डिंग, बैनर इत्यादि लगाए जा रहे हैं। अधिवेशन में कई प्रदेशों से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होगी। अधिवेशन में देश भर से आए पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता, युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि भाग लेंगे। श्री दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अधिवेशन की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बैठके आयोजित की जा रही हैं । अधिवेशन में पार्टी नेतृत्व द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड जैसे सभी क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने की दिशा में ठोस निर्णय लिए जाएंगे। संगठन विस्तार, बूथ सुदृढ़ीकरण, स्थानीय नेतृत्व का सशक्तिकरण तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी अधिवेशन में महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। यह अधिवेशन पार्टी के आगामी राजनीतिक अभियान की दिशा तय करेगा।
अधिवेशन में यह भी चर्चा होगी कि किस प्रकार राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाया जाए। राष्ट्रीय लोकदल का उद्देश्य है कि किसानों, नौजवानों, महिलाओं और मजदूरों की आवाज़ को और अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जाए।
उन्होंने कहा कि अधिवेशन में किसानों के कल्याण से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे राष्ट्रीय लोकदल का यह अधिवेशन न केवल संगठनात्मक दृष्टि से बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी मील का पत्थर सिद्ध होगा। यह कार्यक्रम आने वाले चुनावों की दिशा और पार्टी के जनाधार को मजबूत करने की दिशा में एक नई शुरुआत साबित होगा।
प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली को बढ़ाने पर फोकस

16 Dec 2025 | 2:37 PM

लखनऊ, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की परिवहन संरचना को सशक्त और आधुनिक बनाने की कवायद के तहत सरकार का प्रमुख फोकस क्षेत्रीय आवागमन संपर्क की अवसंरचनाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने पर है, ताकि प्रदेश के शहरों, कस्बों तथा औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित तथा विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।.

see more..

बाराबंकी में सड़क हादसे में दो मरे,तीन गंभीर

16 Dec 2025 | 2:29 PM

बाराबंकी 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते स्कॉर्पियो और अर्टिगा कार में टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

सोनभद्र में सड़क दुघर्टना में ओरियंटल इन्श्योरेंस के शाखा प्रबंधक की मौत

16 Dec 2025 | 2:26 PM

सोनभद्र 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी पिकअप में टक्कर हो जाने से कार सवार ओरियंटल इन्श्योरेंस राबर्ट्सगंज के शाखा प्रबंधक की मौके पर ही मौत हो गई।.

see more..

सपा का पीडीए मॉडल न तो जमीन पर और न ही जनमानस में स्वीकार्यता : केशव मौर्य

16 Dec 2025 | 2:23 PM

लखनऊ 16 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा प्रचारित किया जा रहा तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मॉडल न तो ज़मीन पर मौजूद है और न ही जनमानस में उसकी कोई विश्वसनीय स्वीकार्यता है। यह केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का प्रयास है, जिसे जनता पहले ही खारिज कर चुकी है।.

see more..

प्रयागराज में युवक की आरओबी से गिर कर मौत,पुलिस पर लापरवाही का आरोप

16 Dec 2025 | 1:45 PM

प्रयागराज, 16 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मांडा क्षेत्र में आरओबी से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही का गंभीर आरोप लग रहे हैं।.

see more..