Monday, Dec 15 2025 | Time 10:51 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पारिवारिक विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, फरार

फिरोजाबाद 03 दिसंबर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के थाना नारखी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने मां की फावड़ा से प्रहार कर गम्भीर घायल कर दिया गया घायल मां की मौत हो गई। आरोपी बेटा फरार है पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
जनपद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बहोरनपुर मे मंगलवार देर शाम ललित सिंह के पुत्र हर्ष द्वारा पारिवारिक विवाह के दौरान अपनी माता मिथिलेश देवी के उपर फावड़ा प्रहार कर दिया गया। हमले से मिथलेश देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। कुछ समय वाद मिथलेश देवी की मौत हो गई।
हत्याकांड की सूचना मिलते ही मौके पर थाना पुलिस सी ओ और एस सी सिटी और फौरेन्सिक टीम के साथ पहुंच गए। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने संबंधित हत्याकांड के विषय में जानकारी देते हुए बताया है थाना नारखी क्षेत्र में हुए हत्याकांड में पारिवारिक विवाद के चलते मिथलेश देवी के पुत्र हर्षकुमार द्वारा फावड़ा से हमला किया गया जिसमें उनकी मौत हो गई है आरोपी हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है जो फरार है पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है। बुधवार को शब का पोस्टमार्टम कराया गया है।
सं सैनी
वार्ता
More News

बाराबंकी में सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत

15 Dec 2025 | 10:37 AM

बाराबंकी 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहराइच बाराबंकी मार्ग पर श्रावस्ती जिले की से आ रही कार को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे संतोष कुमार व शांति देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला संतोषी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती किया है।.

see more..

चंदौली में चोरी का विरोध करने पर हत्या

15 Dec 2025 | 10:34 AM

चंदौली 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात दो बजे चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक किशोर की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए एक चोर को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।.

see more..

कौशांबी में बाइक ट्रैक्टर से टकरायीं,तीन मरे

15 Dec 2025 | 10:30 AM

कौशांबी 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरैसागांव निवासी जितेंद्र रैदास (22) व श्रीचंद्र,हिनौता गांव निवासी अनिल (21), धर्मशील (20) दो बाइक से रात में निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। बरैसा गांव के पास सामने आ रहे ट्रैक्टर से दोनों बाइक टकरा गई। इस हादसे में जितेन्द्र रैदास, अनिल व धर्मशील की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि श्री चद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। .

see more..

योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखा मार्मिक पत्र, बोले- संस्कृति प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण

15 Dec 2025 | 10:27 AM

लखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि संस्कृति प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण आया है, जब दुनिया के सबसे दिव्य और अलौकिक उत्सव दीपावली को यूनेस्को ने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है। .

see more..

बुलंदशहर में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

14 Dec 2025 | 9:35 PM

बुलन्दशहर, 14 दिसम्बर (वार्ता) मात्र 13 घंटे में लूट की गंभीर घटना का सफल अनावरण करते हुए बुलन्दशहर पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नकदी, मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त वाहन तथा अवैध असलहा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने बताया कि वादी शहजाद निवासी न्यू सीलमपुर, दिल्ली ने थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी थी कि 12 दिसम्बर को अभियुक्त साजिद ने उसे स्क्रैप दिखाने के नाम पर बुलाया था। उसके बाद 13 दिसम्बर को जब वह अपने साथी के साथ रुपये लेकर ग्राम हसनपुर पहुंचा तो साजिद ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उससे 1 लाख 98 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिए।.

see more..