More News15 Dec 2025 | 10:45 AMलखनऊ, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पार्टी में उत्तर प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के इस फैसले को 2024 के लोकसभा चुनावों में पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। नये प्रदेश अध्यक्ष के सामने चुनौतियां भी कम नहीं हैं। .
see more.. 15 Dec 2025 | 10:39 AMवाराणसी, 15 दिसंबर (वार्ता) कोडीन युक्त प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमें सरगना शुभम जायसवाल के कई ठिकानों और घर पर छापा मारकर करीबियों तथा परिजनों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शुभम जायसवाल के ससुराल पहुंचकर पूछताछ की। ड्रग विभाग की टीमें भी लगातार शैली ट्रेडर्स से जुड़ी फर्मों की जांच कर रही हैं।.
see more.. 15 Dec 2025 | 10:37 AMबाराबंकी 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से कार सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहराइच बाराबंकी मार्ग पर श्रावस्ती जिले की से आ रही कार को अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी जिससे कार में बैठे संतोष कुमार व शांति देवी की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक महिला संतोषी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें पुलिस ने स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती किया है।.
see more.. 15 Dec 2025 | 10:34 AMचंदौली 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र में रविवार और सोमवार की रात दो बजे चोरी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक किशोर की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए एक चोर को मौके से पकड़ लिया, जबकि उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।.
see more.. 15 Dec 2025 | 10:30 AMकौशांबी 15 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा क्षेत्र में रविवार देर रात ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मृत्यु हो गई जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरैसागांव निवासी जितेंद्र रैदास (22) व श्रीचंद्र,हिनौता गांव निवासी अनिल (21), धर्मशील (20) दो बाइक से रात में निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। बरैसा गांव के पास सामने आ रहे ट्रैक्टर से दोनों बाइक टकरा गई। इस हादसे में जितेन्द्र रैदास, अनिल व धर्मशील की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि श्री चद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। .
see more..