Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:41 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर में सिलेंडर फटने से मकान ध्वस्त, चार घायल

जौनपुर, 04 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव में बुधवार रात सिलेंडर फटने से पक्का मकान पूरी तरह ढह गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
घटना की वजह पर दो तरह की बातें सामने आ रही हैं,परिजन गैस सिलेंडर ब्लास्ट बता रहे हैं, जबकि ग्रामीणों का दावा है कि मकान में पटाखा बनाने का काम होता था, इसलिए घटना संदिग्ध है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के हिनौती गांव निवासी मुन्नू अहमद वर्षों से शादी-समारोह में पटाखे छोड़ने का काम करता आया है। बुधवार की रात करीब 8:30 बजे उसका पक्का मकान अचानक जोरदार धमाके के साथ ध्वस्त हो गया। घर के अंदर मौजूद चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए मुन्नू (40) साहिल (17) पुत्र सलाम मेराज (12) पुत्र मुन्नू रूबी (36) पत्नी मुन्नू स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी मड़ियाहूं पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मुन्नू और साहिल को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस का कहना है घर में खाना बन रहा था गैस सिलेंडर पहले से लीक था चिंगारी लगते ही आग भड़क गई सिलेंडर में विस्फोट से पूरा मकान ढह गया पुलिस के पास घर की एक महिला का बयान भी है, जो सिलेंडर ब्लास्ट की पुष्टि करता है।
ग्रामीणों का दावा है मकान पूरी तरह ज़मींदोज हो चुका है, ईंट-पत्थर बिखरा पड़ा है लेकिन 14 किलो सिलेंडर का एक भी टुकड़ा मौके पर नहीं मिला। ग्रामीणों को शक है कि “मकान में शायद पटाखा बनाने या जमाखोरी का काम होता था, सिलेंडर ब्लास्ट की आड़ दी जा रही है।” सिलेंडर ब्लास्ट से हादसा पटाखा विस्फोट से मकान ढहा पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है, लेकिन ग्रामीणों के संदेह बढ़ते ही जा रहे हैं। अचानक हुए भीषण धमाके और मकान के ढह जाने से पूरा गांव दहशत में है। लोग रातभर मौके पर जुटे रहे और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ जारी रहीं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कमलेश्वर पटेल ने जातीय जनगणना को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला

06 Sep 2026 | 2:42 PM

प्रयागराज 06 सितंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री कमलेश्वर पटेल ने जातीय जनगणना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। .

see more..

भदोही में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पर्यटन विकास कार्य के लिए भूमि पूजन

06 Sep 2026 | 2:33 PM

भदोही, 6 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिखापुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में करीब 92 लाख रुपये की लागत से होने वाले पर्यटन विकास कार्य के लिए रविवार को भूमि का पूजन किया गया।.

see more..

वन विभाग के पिंजरे में तेंदुआ हुआ कैद

06 Sep 2026 | 2:29 PM

बहराइच, 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा रेंज अंतर्गत शिवपुर विकास खंड के ग्राम नेवादा पूरे कस्वाती में आबादी क्षेत्र के आसपास विचरण कर रही एक मादा तेंदुआ रविवार को वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गई। .

see more..

बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक किसान की मौत

06 Sep 2026 | 2:22 PM

बदायूं 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुरुगांव में कल देर रात तेज बारिश के चलते हुए एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।.

see more..

मध्य प्रदेश से आया जंगली हाथियों का एक जोड़ा कोरांव क्षेत्र में पहुंचा , वन विभाग सतर्क

06 Sep 2026 | 2:17 PM

प्रयागराज, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मध्य प्रदेश से आया जंगली हाथियों का एक जोड़ा कोरांव क्षेत्र में पहुंच गया है। हाथियों के आने से वन विभाग सतर्क हो गया है।.

see more..