Sunday, Jul 12 2026 | Time 11:15 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


लखनऊ में 50 हज़ार अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान का भाजपा का दावा

लखनऊ, 4 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। योगी सरकार के सख्त रवैये के बाद अब राजधानी लखनऊ में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महानगर इकाई ने बड़ा अभियान चला रखा है। पदाधिकारियों का दावा है कि लखनऊ में करीब 50 हज़ार रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठिए रह रहे हैं।
भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी की टीमों ने अब तक राजधानी में 50 हजार से अधिक अवैध रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित कर लिया है। द्विवेदी ने कहा, बड़ी संख्या में अवैध घुसपैठिए रह रहे हैं। हमने एसआईआर अभियान चलाया है, जिसके तहत शेष बचे लोगों को भी जल्द चिन्हित कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अवैध प्रवासियों की पहचान के लिए महानगर के हर वार्ड में विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें झुग्गी-झोपड़ियों, किराए के मकानों और संदिग्ध स्थानों पर जाकर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। चिन्हित लोगों की पूरी सूची तैयार कर शीघ्र ही प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप में सौंपी जाएगी ताकि कानूनी कार्रवाई हो सके।
पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2019 में किए गए एक सर्वे में उत्तर प्रदेश सरकार ने माना था कि राज्य में लगभग 10 लाख विदेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, जिनमें सबसे अधिक संख्या नोएडा, गाज़ियाबाद और लखनऊ में पाई गई थी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों पर बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी थी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी 17 नगर निकायों को इस संबंध में तत्काल निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने आदेश दिया है कि नगर निकायों में काम करने वाले सभी संदिग्ध रोहिंग्या व बांग्लादेशी नागरिकों की सूची तैयार की जाए और यह सूची संबंधित कमिश्नर और आईजी को सौंपी जाए। योगी ने प्रथम चरण में हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाए जाने का निर्देश दिया है। इसके लिए कमिश्नर और आईजी को स्थल चयन व आवश्यक प्रक्रियाएं तेज़ी से पूरा करने को कहा गया है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

वाराणसी में महिला अपराध के मामले में लापरवाही, चौकी प्रभारी निलंबित

12 Jul 2026 | 10:29 AM

वाराणसी, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस आयुक्तालय में महिला संबंधी गंभीर अपराध के मामले में समयबद्ध कार्रवाई न करने और पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में चौबेपुर थाना क्षेत्र की चिरईगांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक महेश मिश्रा को शनिवार देर रात निलंबित कर दिया गया।.

see more..

ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, दो अन्य गिरफ्तार

12 Jul 2026 | 10:20 AM

ग्रेटर नोएडा, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।.

see more..

फोरलेन से लेकर गांव के टोले तक की कनेक्टिविटी पर योगी सरकार का जोर

11 Jul 2026 | 11:02 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का जोर मुख्य मार्गों को फोरलेन में परिवर्तित करने के साथ ही गांव के टोलों तक की कनेक्टिविटी बेहतर करने पर है। इसकी बानगी शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों गोरखपुर को मिले 758 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात में देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने जिन 24 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, उनमें 21 कार्य सड़क निर्माण और मार्गों के सुदृढ़ीकरण से संबंधित हैं। इन कार्यों से मुख्य मार्गों से गांव की गलियों तक आवागमन और भी सुगम होगा।.

see more..

कटिहार अमृतसर एक्सप्रेस का करनैलगंज में दो मिनट का ठहराव

11 Jul 2026 | 11:00 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ गाड़ियों का विभिन्न स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।.

see more..

आटोमैटिक सिंग्नलिंग के काम के चलते लखनऊ-आनंदविहार एक्सप्रेस 16 को रहेगी निरस्त

11 Jul 2026 | 10:19 PM

गोरखपुर, 11 जुलाई (वार्ता) रेलवे प्रशासन द्वारा मुरादाबाद मंडल के पिलखुआ-कुचेसर रोड खंड पर आटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य होने के कारण 16 जुलाई को लखनऊ जं. एवं आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 12583/12584 लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।.

see more..