Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:16 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


दारूल उलूम की प्रबंध समिति के सदस्य समेत दो के खिलाफ शत्रु संपत्ति हड़पने की रिपोर्ट

सहारनपुर, 5 दिसंबर (वार्ता) देवबंद से 1989 में पाकिस्तान गई एक महिला सालिहा खातून का 200 गज जमीन पर बना मकान उन्हीं के रिश्तेदारों ने फर्जी कागजात तैयार कर हड़प लिया।
इस मामले में देवबंद कोतवाली में एक मुकदमा सैय्यद आरिफ हुसैन पुत्र सैय्यद अकिल हुसैन निवासी मोहल्ला किला ने दर्ज कराई है। पुलिस निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने आज बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक मोहल्ला किला निवासी सैय्यद अंजर हुसैन और सैय्यद मोहम्मद तैय्यब ने मोहल्ला किला पर स्थित करीब 200 गज में बना मकान कागजों में हेराफेरी करके कब्जा लिया है।
इस मामले की जांच वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आदेश कुमार को सौंपी गई है। आरोपी सैय्यद अंजर हुसैन देवबंद स्थित एक बड़े इस्लामिक मदरसे असगरिया मदरसा के प्रमुख हैं और साथ ही वह दारूल उलूम देवबंद प्रबंध समिति के सदस्य भी हैं। इस मामले की शिकायत बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने एसएसपी आशीष तिवारी से की थी। एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच कराकर देवबंद पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस प्रकरण की एफआईआर दर्ज कराने वाले सैय्यद आरिफ हुसैन के पिता सैय्यद अकिल हुसैन ने आज पत्रकारों को बताया कि 1989 में सालिहा खातून पाकिस्तान चली गई थी और वहीं की नागरिक बन गई थी और कभी भारत नहीं लौटी। उनकी यह संपत्ति 2017 तक सरकारी रिकार्ड में उन्हीं के नाम पर दर्ज रही। अकिल हुसैन ने बताया कि 1990 के आसपास सालिहा खातून की पाकिस्तान में ही मृत्यु हो गई। उनकी एक बिटिया ईरम अहसन 2011 में भारत आई थी और यहां अपने इन्हीं संबंधियों के यहां कुछ दिन रहकर वापस पाकिस्तान चली गई थी। आरोपियों ने उस दौरान ईरम को बहला-फुसलाकर कुछ कोरे कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवा लिए थे। ईरम उस वक्त पाकिस्तान की नागरिक थी और भारत में वह कोई भी अधिकार उस वक्त नहीं रखती थी। सालिहा खातून की यहां छोड़ी गई संपत्ति भारतीय कानून के मुताबिक शत्रु संपत्ति हो गई थी। जिसका स्वामित्व भारत सरकार के पास हो जाना चाहिए था। लेकिन आरोपियों ने साजिशें रचकर और यहां के सरकारी तंत्र को धोखा देकर शत्रु संपत्ति को अवैध रूप से कब्जा लिया और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से सांठगांठ कर अपने नाम दर्ज करा लिया।
मामले की तफ्तीश कर रहे एसएसआई देवबंद कोतवाली आदेश कुमार ने बताया कि वह इस मामले में तहकीकात कर रहे हैं और जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस निरीक्षक अमरपाल शर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 120-B, 209, आईपीसी-1860 और शत्रु संपत्ति अधिनियम-1968 की धारा 5 लगाई गई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

12 Jan 2026 | 8:19 PM

जौनपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।.

see more..

सुलतानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की इमारत से गिर कर मौत

12 Jan 2026 | 8:16 PM

सुलतानपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि बीमार अवस्था में आज अपने आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर के दिया गया। इस बीच उनकी मौत हो गई।.

see more..

रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:13 PM

रायबरेली 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हम.

see more..

बहराइच में हूटर लगे वाहन से नेपाल जा रहे पांच गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:09 PM

बहराइच, 12 जनवरी (वार्ता) भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसते हुए बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा सीमा से लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे इनोवा क्रिस्टा वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नेपाल के नेपालगंज स्थित कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से हूटर और बीकन लगाकर चल रहे थे। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11/12 जनवरी की रात एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर चे.

see more..

प्रयागराज में आवारा पशु बने किसानो का सरदर्द

12 Jan 2026 | 8:06 PM

प्रयागराज, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के तरहार इलाके में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये मवेशी खेतों में घुसकर अरहर, गेहूं और सरसों जैसी खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मदरा, रैपुरा, परानीपुर और लोहारी सहित आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।झुंड में घूम रहे ये मवेशी कुछ ही समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।.

see more..