Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:15 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


नौ दिसंबर से लगेगा काशी सांसद रोजगार महाकुंभ

वाराणसी, 7 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ‘काशी सांसद रोजगार महाकुंभ-2025’ में देश-विदेश की नामचीन कंपनियों में नौकरी पाने के लिए युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मेले में विदेशी नौकरियों के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक 20,597 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करा लिया है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी शामिल हैं।
‘काशी सांसद रोजगार महाकुंभ-2025’ का आयोजन 9 और 10 दिसंबर को राजकीय आईटीआई, करौंदी में होगा। इसमें 250 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी और हजारों पदों पर भर्ती करेंगी। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि अब तक पोर्टल पर 20,597 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण कराया है, जिनमें 14,416 पुरुष, 6,179 महिलाएं और 2 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इस रोजगार मेले में देश के अंदर 28,383 तथा विदेश में 5,125 नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। विदेशी नौकरियों में दुबई, शारजाह और ओमान जैसे देश शामिल हैं।
सहायक निदेशक, सेवायोजन मुकेश कुमार ने बताया कि मेले में 250 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। अभ्यर्थी निःशुल्क ‘रोजगार संगम’ पोर्टल पर या मौके पर ही पंजीकरण करा सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी क्यूआर कोड स्कैन करके भी आसानी से पंजीकरण किया जा सकता है।
मेले में आईटी, निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंकिंग, पर्यटन, आतिथ्य और सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। प्रमुख कंपनियों में एलएंडटी, इफको, एक्सिस बैंक, वर्धमान टेक्सटाइल्स, स्विगी, ब्लिंकिट, क्वेस कॉर्प, एमआरएफ, एसआईएस इंडिया, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग्स, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, होटल ताज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टीवीएस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ओरबेल इलेक्ट्रॉनिक्स, डिक्सन इंटरनेशनल, यूपी राज्य परिवहन निगम (संविदा चालक भर्ती) आदि शामिल हैं।
विदेशी नौकरियां देने वाली प्रमुख कंपनियों में डीएमडीसी कांट्रेक्टिंग एलएलसी, बीआरडी एलएलसी, मोहम्मद एंड सुल्तान ए लूटाह कंस्ट्रक्टिंग, जीसीसी शारजाह, ईपीएस सिनर्जिस एलएलसी, क्वीन टोपाज, शोभा, पैक्ट डर्बी ग्रुप, भाटिया जनरल कांट्रेक्टिंग एलएलसी, पेरिन एलएलसी, हेलेमेक इलेक्ट्रोमेकैनिकल वर्क्स आदि शामिल हैं।
रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक, एमबीए, बीबीए, होटल मैनेजमेंट, एलएलबी, डी.फार्मा, बी.फार्मा, एम.फार्मा आदि किसी भी शैक्षणिक या प्रोफेशनल डिग्रीधारी अभ्यर्थी निःशुल्क भाग ले सकते हैं। यह रोजगार महाकुंभ वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर साबित होने जा रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

12 Jan 2026 | 8:19 PM

जौनपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।.

see more..

सुलतानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की इमारत से गिर कर मौत

12 Jan 2026 | 8:16 PM

सुलतानपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि बीमार अवस्था में आज अपने आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर के दिया गया। इस बीच उनकी मौत हो गई।.

see more..

रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:13 PM

रायबरेली 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हम.

see more..

बहराइच में हूटर लगे वाहन से नेपाल जा रहे पांच गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:09 PM

बहराइच, 12 जनवरी (वार्ता) भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसते हुए बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा सीमा से लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे इनोवा क्रिस्टा वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नेपाल के नेपालगंज स्थित कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से हूटर और बीकन लगाकर चल रहे थे। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11/12 जनवरी की रात एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर चे.

see more..

प्रयागराज में आवारा पशु बने किसानो का सरदर्द

12 Jan 2026 | 8:06 PM

प्रयागराज, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के तरहार इलाके में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये मवेशी खेतों में घुसकर अरहर, गेहूं और सरसों जैसी खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मदरा, रैपुरा, परानीपुर और लोहारी सहित आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।झुंड में घूम रहे ये मवेशी कुछ ही समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।.

see more..