Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जालौन में जिला खनिज फाउंडेशन की बैठक में 44 विकास प्रस्तावों को मंजूरी

जालौन, 8 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन मे सोमवार को विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन एवं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी की उपस्थिति में खनन से प्रभावित क्षेत्रों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश खनिज फाउंडेशन न्यास नियमावली 2017 (यथा संशोधित 2025) के तहत जनपद में खनन परिहार/अनुज्ञाधारकों द्वारा जमा की गई धनराशि के उपयोग पर विचार किया गया। नियमों के अनुसार 70 प्रतिशत धनराशि उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, 30 प्रतिशत अन्य प्राथमिकता वाले कार्यों और 5 प्रतिशत प्रशासनिक व्यय पर खर्च की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि डीएमएफटी निधि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत कुल 44 विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई, जिन पर 11 करोड़ 26 लाख 94 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को मजबूत किया जाएगा, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, स्वच्छता व्यवस्था सुधरेगी तथा युवाओं के कौशल विकास से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए तथा उनकी नियमित समीक्षा की जाए, ताकि योजनाओं का सीधा लाभ आमजन को मिल सके। विधायकों ने भी न्यास निधि से संचालित परियोजनाओं को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, खान अधिकारी सन्नी कौशल सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

12 Jan 2026 | 8:19 PM

जौनपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।.

see more..

सुलतानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की इमारत से गिर कर मौत

12 Jan 2026 | 8:16 PM

सुलतानपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि बीमार अवस्था में आज अपने आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर के दिया गया। इस बीच उनकी मौत हो गई।.

see more..

रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:13 PM

रायबरेली 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हम.

see more..

बहराइच में हूटर लगे वाहन से नेपाल जा रहे पांच गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:09 PM

बहराइच, 12 जनवरी (वार्ता) भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसते हुए बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा सीमा से लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे इनोवा क्रिस्टा वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नेपाल के नेपालगंज स्थित कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से हूटर और बीकन लगाकर चल रहे थे। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11/12 जनवरी की रात एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर चे.

see more..

प्रयागराज में आवारा पशु बने किसानो का सरदर्द

12 Jan 2026 | 8:06 PM

प्रयागराज, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के तरहार इलाके में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये मवेशी खेतों में घुसकर अरहर, गेहूं और सरसों जैसी खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मदरा, रैपुरा, परानीपुर और लोहारी सहित आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।झुंड में घूम रहे ये मवेशी कुछ ही समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।.

see more..