Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:50 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


स्वीट कॉर्न खेती उप्र दो अंतिम गोरखपुर

एफपीओ से जुड़े ब्रह्मपुर ब्लॉक के श्रीराम, भीमसेन, विजेंद्र, राजेश प्रताप आदि किसानों ने ग्राम पुरनहा और सुगहा में कुल 8 एकड़ क्लस्टर में स्वीट कॉर्न की खेती की। इन किसानों का कहना है कि वे खरीफ में धान और सामान्य मक्का की खेती तो पहले से करते थे लेकिन स्वीट कॉर्न उपजाने का यह पहला प्रयास था। शुरू में थोड़ी हिचक थी लेकिन जो नतीजा आया वह शानदार है। बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान मिलने से प्रति एकड़ लागत काफी कम, आठ से दस हजार रुपये के बीच ही रही। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जाकर फसल प्रबंधन की बारीकियां सिखाईं। ढाई माह में फसल तैयार हुई और प्रति एकड़ औसतन 40 क्विंटल उपज प्राप्त हुई।
उत्पादित स्वीट कॉर्न एफपीओ के माध्यम से स्थानीय व्यापारियों के स्तर पर ही हाथोंहाथ 30 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक गई। कृषि विभाग के उप निदेशक धनंजय सिंह के अनुसार स्वीट कॉर्न उपजाने वाले किसानों को दोगुनी आमदनी हुई है। इन किसानों से प्रति एकड़ एक लाख से सवा लाख रुपये की आय अर्जित की है जो धान जैसी पारंपरिक फसल की तुलना काफी अधिक है।
कृषि विभाग के उप निदेशक धनंजय सिंह बताते हैं कि गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में स्वीट कॉर्न की खेती किसानों के लिए बेहद लाभदायक विकल्प है। बीज पर भारी अनुदान मिलने से इसमें लागत कम आती है और यह फसल कम समय ;दो से ढाई माहद्ध में तैयार होकर काफी मुनाफा देती है। स्वीट कॉर्न की भरपूर मांग रेस्टोरेंट व फूड चेन में होने से बाजार मिलने की भी दिक्कत नहीं है।
एफपीओ के संचालक आकिब जावेद का कहना है कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के माध्यम से योगी सरकार का भरपूर साथ मिलने से स्वीट कॉर्न पैदा करने वाले किसानों के जीवन में दोगुनी आय की मिठास घुल गई है। उम्मीद है कि ब्रह्मपुर ब्लॉक में स्वीट कॉर्न की प्रायोगिक खेती से अन्य किसानों का रुझान भी इस तरफ बढ़ेगा।
उदय प्रदीप
वार्ता
More News

जौनपुर में 23 जनवरी को पुलिस लाइन में होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल

12 Jan 2026 | 8:19 PM

जौनपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले ब्लैकआउट मॉकड्रिल की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई।.

see more..

सुलतानपुर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की इमारत से गिर कर मौत

12 Jan 2026 | 8:16 PM

सुलतानपुर, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमार अग्रहरि बीमार अवस्था में आज अपने आवास की तीसरी मंजिल से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रिफर के दिया गया। इस बीच उनकी मौत हो गई।.

see more..

रायबरेली में घंटा चोर गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:13 PM

रायबरेली 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जगतपुर इलाके में मंदिरों से पीतल के घंटे चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल लगभग 3 क्विंटल 13 किलो वजनी पीतल के चोरी किए गए घंटे, नकदी, तमंचा, कारतूस, औजार और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जगतपुर इलाके में शारदा नहर के पास की गई, जहां चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान आरोपियों ने भागने और पुलिस टीम पर जानलेवा हम.

see more..

बहराइच में हूटर लगे वाहन से नेपाल जा रहे पांच गिरफ्तार

12 Jan 2026 | 8:09 PM

बहराइच, 12 जनवरी (वार्ता) भारत-नेपाल सीमा पर अपराध पर नकेल कसते हुए बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रुपईडीहा सीमा से लाल-नीली बत्ती और हूटर लगे इनोवा क्रिस्टा वाहन से नेपाल में प्रवेश कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नेपाल के नेपालगंज स्थित कैसीनो में जुआ खेलने जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए वाहन पर फर्जी तरीके से हूटर और बीकन लगाकर चल रहे थे। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा 42वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 11/12 जनवरी की रात एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर चे.

see more..

प्रयागराज में आवारा पशु बने किसानो का सरदर्द

12 Jan 2026 | 8:06 PM

प्रयागराज, 12 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के तरहार इलाके में आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये मवेशी खेतों में घुसकर अरहर, गेहूं और सरसों जैसी खड़ी फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। मदरा, रैपुरा, परानीपुर और लोहारी सहित आसपास के कई गांवों के किसान इस समस्या से जूझ रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन-रात खेतों की रखवाली के बावजूद फसलों को बचाना मुश्किल हो गया है।झुंड में घूम रहे ये मवेशी कुछ ही समय में किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है।.

see more..