Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:56 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण में गरीब परिवारों को प्राथमिकता देने की कवायद शुरू

लखनऊ, 9 दिसम्बर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे कमजोर तबकों के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सभी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों में आरक्षण-आधारित प्रणाली लागू करने की कवायद शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के तहत अब प्रशिक्षण से लेकर सेवायोजन तक अति गरीब वर्ग के पहचाने गए परिवारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर वर्ग को कौशल विकास ढांचे में विशेष दर्जा दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, सरकार ने यूपीएसडीएम के सभी कार्यक्रमों में प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाई है और महिलाओं व दिव्यांगजनों के लिए विशेष आरक्षण कोटा निर्धारित किया है। नई व्यवस्था के तहत 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए और पांच प्रतिशत आरक्षण दिव्यांगजन के लिए अनिवार्य किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रयागराज में इस वर्ष 1,475 बेरोज़गार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है, जिनमें से 575 अभ्यर्थी दिसंबर तक प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि नए निर्देशों से कार्यक्रम की संरचना में महत्त्वपूर्ण बदलाव आए हैं, जिससे हाशिए पर रहने वाले समूहों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
अधिकारी के मुताबिक, प्रयागराज में अब तक करीब 28,000 अति गरीब परिवार चिह्नित किए जा चुके हैं और इनके सदस्यों को प्रशिक्षण सत्रों व जॉब फेयर के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जा रहा है।
गौरतलब है कि इस अभियान की शुरुआत दो अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती पर की थी। इस पहल के तहत हर ग्राम पंचायत में 10 से 25 अत्यंत गरीब परिवारों की पहचान की गई है, जिन्हें विभिन्न विभागों की प्रत्यक्ष लाभांतरण योजनाओं से प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जा रहा है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा पुलिस आयुक्त की देर रात क्राइम मीटिंग, थाना बिसरख प्रभारी और एसीपी हटाए गए

13 Jan 2026 | 1:36 PM

ग्रेटर नोएडा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस आयुक्त ने सोमवार देर रात अपराध से जुड़ी बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बिसरख के थाना प्रभारी और संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को उनके पद से हटा दिया। यह कार्रवाई हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर की गई है।.

see more..

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..