Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:23 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


लोकतंत्र की शक्ति हर मतदाता की भागीदारी में निहित : वेद प्रकाश

अयोध्या 09 दिसम्बर (वार्ता) विशेष प्रगाढ़ मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को गति देने के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता लगातार विधानसभा के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं।
मंगलवार को उन्होंने हनुमत शक्ति महाविद्यालय, कटरा तथा प्राथमिक विद्यालय अंगूरी बाग समेत दर्जन भर बूथों पर पहुंचकर बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बीएलओ से अभियान की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घर-घर सत्यापन और त्रुटियों को दूर करने की कार्यवाही को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति उसके मतदाताओं में निहित है। उन्होंने कहा, “अयोध्या की जनता लोकतांत्रिक चेतना में हमेशा अग्रणी रही है। हम चाहते हैं कि एक भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। हर मतदाता का नाम सही ढंग से जुड़ना हमारी प्राथमिकता है। बीएलओ और बूथ टीम पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है, और यह अभियान जनता की भागीदारी से सफल होगा।”
विधायक ने यह भी कहा कि सरकार मतदाता सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि मतदान केंद्रों पर सुगमता बढ़े और अधिक से अधिक लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, नए युवा मतदाताओं को जागरूक करने तथा दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं की विशेष सहायता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..