Wednesday, Jan 14 2026 | Time 01:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


जौनपुर में 82 प्रतिशत से अधिक हो पूर्ण जो चुका है डिजिटाइजेशन कार्य

जौनपुर 09 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में बुलायी गयी बैठक में कहा कि जिले में 82 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों को विधानसभावार डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बदलापुर में 85 प्रतिशत से अधिक, शाहगंज में 84 प्रतिशत से अधिक, जौनपुर में 74 से अधिक, मल्हनी में 83 प्रतिशत से अधिक, मुंगरा बादशाहपुर में 82 प्रतिशत से अधिक मछली शहर में 82 प्रतिशत से अधिक, मडियाहू में 83 प्रतिशत से अधिक, जफराबाद में 80 प्रतिशत से अधिक और केराकत में लगभग 84 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षाकृत प्रगति कम है वहां संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इन क्षेत्रों में कार्य की गति बढ़ाई जाए जिससे समयबद्ध रूप से डिजिटाइजेशन के कार्य को पूर्ण किया जा सके।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि खराब प्रगति वाले बूथों की सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण को उपलब्ध कराई जाए जिससे वे गणना प्रपत्र भरने एवं जागरूकता बढ़ाने में सहयोग प्रदान कर सकें।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..