Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:27 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


संतकबीरनगर में ट्रेलर डंफर में टक्कर, खलासी की मौत, तीन घायल

संतकबीरनगर 09 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में ट्रेलर और डंफर की आमने-सामने की टक्कर में खलासी की मौत हो गयी जबकि ट्रेलर चालक समेत तीन अन्य घायल हो गये।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि बस्ती गोरखपुर लेन पर कांटे चौकी के पास हाईवे की मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसके चलते भुजैनी से डंड़वा चौराहे तक वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी। रास्ते में कोई संकेतक नहीं लगाया गया था, जिससे वाहन चालकों को दिशा संबंधी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी चालक सत्यम यादव अपने खलासी इसरार (23) के साथ महोबा से डंफर लेकर गोरखपुर जा रहे थे।
डायवर्जन के कारण वे उल्टी लेन से आ रहे थे और डंड़वा चौराहे से कट लेकर अपनी लेन में आना था, लेकिन संकेतक न दिखने से वे सीधे बढ़ते गए। मीरगंज के पास पहुंचने पर डंफर अचानक खराब हो गया। चालक नीचे उतरकर वाहन देखकर रहा था और खलासी को एक्सीलरेटर लेने के लिए कहा, तभी बिहार के गोपालगंज से उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जा रहा एक कंटेनर तेज रफ्तार में आया और डंफर से आमने-सामने भिड़ गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कंटेनर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में कंटेनर सवार मोहम्मद रेहान (23) तथा खलासी मोहम्मद रेयाज (19) गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत गम्भीर होने पर खलासी इसरार को मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा पुलिस आयुक्त की देर रात क्राइम मीटिंग, थाना बिसरख प्रभारी और एसीपी हटाए गए

13 Jan 2026 | 1:36 PM

ग्रेटर नोएडा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस आयुक्त ने सोमवार देर रात अपराध से जुड़ी बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बिसरख के थाना प्रभारी और संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को उनके पद से हटा दिया। यह कार्रवाई हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर की गई है।.

see more..

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..