Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:30 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


अंतर्देशीय जल परिवहन यूपी की अर्थव्यवस्था का बनेगा आधार: दयाशंकर

लखनऊ, 09 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि अंतर्देशीय जल परिवहन प्रदेश के विकास का नया अध्याय सिद्ध हो सकता है। देश के 111 चिन्हित इनलैंड वॉटरवे में से 11 वॉटरवे उत्तर प्रदेश में स्थित हैं, जो राज्य की भौगोलिक सामर्थ्य और प्राकृतिक जल संपदा को दर्शाते हैं।
मंगलवार को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि प्राचीन काल से ही जल मार्ग आवागमन का मुख्य साधन रहा है और भारत के अधिकांश ऐतिहासिक नगर नदियों के किनारे बसे हैं। उन्होंने अयोध्या की राजकुमारी सुरीरत्ना के कोरिया समुद्री मार्ग से जाने का ऐतिहासिक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने कहा कि बलिया के सूराहा ताल तथा गोरखपुर के रामगढ़ ताल जैसे जल स्रोतों में पर्यटन विस्तार की अत्यधिक संभावनाएँ हैं।
उन्होने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए जल परिवहन सर्वश्रेष्ठ विकल्प बनकर उभर सकता है, क्योंकि इससे कार्बन उत्सर्जन अत्यंत कम होता है। “यदि व्यक्तिगत स्तर पर भी रुचि लेकर इस दिशा में प्रयास किया जाए तो उत्तर प्रदेश परिवहन के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।
मंत्री ने सुझाव दिया कि फ्लोटिंग होटल, रेस्टोरेंट और वॉटर क्रूज के माध्यम से पर्यटन को नई ऊँचाइयाँ दी जा सकती हैं। जल परिवहन के साथ उद्योग और निवेश की संभावनाएँ भी बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलेगा।
बैठक में आईडब्ल्यूएआई के अध्यक्ष सुनील पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में इनलैंड वॉटरवे प्रमुख है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले केवल 5 जलमार्ग विकसित थे। वर्तमान में यह संख्या बढ़कर 111 हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि गंगा नदी पर स्थित इन्लैंड वॉटरवे-1 उत्तर प्रदेश के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जलमार्ग विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर काम करना आवश्यक है। इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिये जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी, जबकि वित्तीय संसाधन केंद्र से मिलेंगे।
पूर्व सचिव एवं आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन टी.के. रामचंद्रन ने कहा कि वर्ष 2050 तक पूर्ण जलमार्ग विकास का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि एक जलपोत में 50-60 ट्रक के बराबर माल भेजा जा सकता है, जिससे लॉजिस्टिक लागत में भारी कमी आएगी।
लखनऊ मंडल के वरिष्ठ रेल प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि मल्टीमॉडल कार्गो सिस्टम के माध्यम से जल, रेल व सड़क परिवहन को एक प्लेटफार्म पर लाया जा रहा है। इससे कानपुर-उन्नाव की फैक्ट्रियों का माल कम लागत पर कोलकाता तक भेजा जा सकेगा।
पर्यटन महानिदेशक राजेश कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2025 में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट निवेश पर 25 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है, जिससे जल आधारित पर्यटन को गति मिलेगी।
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..