Tuesday, Jan 13 2026 | Time 13:56 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


हमीरपुर में एक लाख बीस हजार मतदाताओं का डाटा उपलब्ध न होने से जारी की जायेगी नोटिस

हमीरपुर 9 दिसम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एसआईआर सर्वे में जिले में एक लाख बीस हजार दो सौ पचास मतदाताओं का वर्ष 2003 में डाटा उपलब्ध न होने से नोटिस जारी की जायेगी ताकि वह इस अवधि का डाटा उपलब्ध करा सके।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एस के शुक्ला ने मंगलवार को बताया कि जिले में चल रहा एसआईआर सर्वे का पहला फेज लगभग पूर्ण हो चुका है,जिसमे जिले में 839731 कुल मतदाता थे,जिसमे सभी को मतगणना प्रपत्र वितरित कर दिये गये थे। जिसमे हमीरपुर विधानसभा में 67052 मतदाता व राठ विधानसभा में 53198 मतदाताओं का मैपिंग नही हो पायी है यानी कि एक लाख बीस हजार दो सौ पचास मतदाताओं को कोई डाटा न मिलने पर नोटिस जारी कर उनको साक्ष्य देने को कहा जायेगा। सर्वे में 14782 मतदाताओ की मृत्यु हो चुकी है। 34926 मतदाता ऐसे है जो स्थायी रुप से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि जो मतदाता नो मैपिंग के अन्तर्गत आते है उनको नोटिस जारी कर डाटा उपलब्ध कराने को कहा जायेगा,एसडीएम सदर केडी शर्मा ने बताया कि मतदाताओ को डाटा लाने के लिये समय दिया जायेगा वर्ष 2003 की मतदाता सूची को आनलाइन कर दिया गया है उसी को देखकर मतदाता साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है यह कोई कठिन काम नही है। ज्यादातर लोगो का साक्ष्य आ जायेगा जो लोग साक्ष्य नही दे पायेगे तो उनका मतदाता सूची से नाम हटाया जायेगा। क्योकि देश की नागरिकता सिद्ध करनी होगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..

इटावा में फ्रेट कॉरिडोर में बिछाई जा रही है नई रेल लाइन

13 Jan 2026 | 12:53 PM

इटावा, 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर माल वाहक रेलगाड़ियाें की रफ्तार में बाधा को दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेट कारीडोर पर करीब एक किलोमीटर की दूरी की एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। .

see more..