Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:09 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


एसआईआर में पात्र मतदाता छूटें न, अपात्र हों बाहर: योगी

गोरखपुर 09 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे मनोयोग से लगकर यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और साथ ही अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कराए जाएं।
योगी मंगलवार शाम मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ;एसआईआर... अभियान को लेकर गोरखपुर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, एसआईआर के जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद कहा कि भाजपा की बूथ टोली हर बूथ और घर.घर जाए और मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कराए।
बैठक में एसआईआर पर हर जिले से विधानसभावार फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को एसआईआर अभियान में सौ फीसदी योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर में किसी भी पात्र मतदाता का नाम लिस्ट से बाहर न पाए और किसी भी फर्जी मतदाता का नाम शामिल न होने पाए।
उन्होंने पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर मतदाता का एसआईआर फॉर्मए गणना प्रपत्र जमा कराने के लिए भाजपा की दस सदस्यीय बूथ टोली को सजग रहना होगा। सबका गणना प्रपत्र जमा हो जाएए इसके लिए सभी जिलों में भाजपा महानगर की तर्ज पर गांवों में बूथ स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ ने जितने फॉर्म बांट दिए हैं उन्हें जमा कराने में टीम भावना से काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर, सांगठनिक जिम्मेदारी भी है। इसलिए जिन लोगों ने एसआईआर फॉर्म भर दिया है उसको डिजिटल कराने के काम में भी भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना योगदान दें। जो लोग छूट रहे हों, उनके फार्मो को भी भरवाकर डिजिटल कराया जाए। योगी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कार्यकर्ता यह भी सुनिश्चित करें कि मृतक मतदाताओं के नाम न रहें।
बैठक का संचालन भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं एसआईआर अभियान के तहत भाजपा के मंडल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने तथा मुख्यमंत्री का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गोरखपुर के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, सभी विधायकगण, गोरखपुर मंडल के तहत गोरखपुर जिला, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर जिले के भाजपा अध्यक्ष एसआईआर के लिए पार्टी के जिला प्रवासी उपस्थित रहे।
उदय प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..