Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:30 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


इटावा में युवक ने की पत्नी की हत्या

इटावा , 9 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सैफई में दस साल पहले प्रेम विवाह करने वाले युवक ने किसी ओर से रिश्ते बन जाने के बाद अपनी बीबी की गला दबा कर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र ने सोमवार शाम को बताया कि दस साल पहले प्रेमी प्रेमिका से पति-पत्नी बने पति पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से दरार आ गई है जिसके बाद पति ने अपनी बीवी की गला दबा करके हत्या कर दी है और फरार हो गया है।
पुलिस फरार हत्यारोपी पति की सरकार भी से तलाश करने में जुटी हुई है।
इटावा जिले में सैफई में किराए के मकान पर रह रहे औरैया के बृजराज ने पारिवारिक विवाद के बाद बीबी रंजीता गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी में आया है कि संगीता कुछ दिन पहले अपने नए प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई थी, जिसके बाद से घर में तनाव लगातार बना हुआ था। हत्या की वारदात के समय दोनों बच्चे स्कूल गए थे। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पति बीबी के शव को बेड पर ही छोड़ कर फरार हो गया। हत्या की इस वारदात का खुलासा दोनों बच्चों के घर पहुंचने पर हुआ।
हत्या की सूचना मिलने के बाद इटावा के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीचंद्र,सीओ के.पी.सिंह और प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर कमरे की स्थिति व साक्ष्यों की जांच कराई।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सैफई गांव के ओम यादव के मकान में सेनपुर थाना फफूंद, औरैया निवासी 35 साल के ब्रजराज यादव अपनी बीबी रंगीता और दो बेटे 10 साल में शिवम व 6 साल के कन्हैया के साथ किराए पर रह रहा था। ब्रजराज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पास निजी एंबुलेंस चलाता था। साल 2016 में ब्रजराज यादव और रंगीता के बीच प्रेम प्रसंग हुआ था और रंगीता ने बृजराज से प्रेम विवाह किया था। इस मामले में फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस दोनों को मथुरा से बरामद किया गया था । अदालत में दिए बयान के बाद रंगीता ने ब्रजराज के साथ रहने का निर्णय लिया था। उसके बाद से दोनों करीब दस वर्षों से साथ रह रहे थे।
पिछले दिनो दोनों के बीच तनाव तब बढ़ गया, जब सात नवंबर को रंगीता अपने नए प्रेमी शनी यादव के साथ दिल्ली चली गई। इसके बाद ब्रजराज ने सैफई थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने 4 दिसंबर को रंगीता को दिल्ली से बरामद किया और दंपती के बीच समझौता करा दिया, लेकिन घर का तनाव खत्म नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार हाल के दिनों में रंगीता ने घर में चूहा मार दवा रखी थी, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। पति को शक था कि वह दवा को चाय में मिलाकर उसे नुकसान पहुंचाने की तैयारी में है। यह तनाव लगातार गंभीर होता गया।
दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई । इसी दौरान गुस्से में आकर ब्रजराज ने अपनी बीबी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी शव कमरे के अंदर बेड पर छोड़कर फरार हो गया। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को मृत अवस्था में देखा और शोर मचाया।
इसके बाद सैफई गांव के चौकीदार राजकुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा पुलिस आयुक्त की देर रात क्राइम मीटिंग, थाना बिसरख प्रभारी और एसीपी हटाए गए

13 Jan 2026 | 1:36 PM

ग्रेटर नोएडा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस आयुक्त ने सोमवार देर रात अपराध से जुड़ी बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बिसरख के थाना प्रभारी और संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को उनके पद से हटा दिया। यह कार्रवाई हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर की गई है।.

see more..

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..