Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:11 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आप निकालेगी “वोट बचाओ–संविधान बचाओ” पदयात्रा : संजय सिंह

लखनऊ, 11 दिसंबर (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन करोड़ से अधिक वोट काटने की तैयारी की जा रही है, जो लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नागरिकों के सबसे बड़े मौलिक अधिकार मताधिकार को कमजोर करने की साजिश रच रही है। जिसके खिलाफ आम आदमी पार्टी 21 से 26 दिसंबर तक “वोट बचाओ–संविधान बचाओ” पदयात्रा का आयोजन करेगी। यह पदयात्रा रामपुर से प्रारंभ होकर मुरादाबाद होते हुए अमरोहा तक पहुंचेगी।
श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाते समय हर नागरिक को समान वोट का अधिकार दिया था। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति का वोट भी एक और गांव में रहने वाले मजदूर-किसान का वोट भी एक यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। आज उसी अधिकार को छीनने की कोशिश की जा रही है, जो देश के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है।” उन्होंने कहा कि अगर जनता का वोट ही नहीं रहेगा तो उसकी आवाज और अधिकार दोनों खत्म हो जाएंगे, इसलिए इस मुद्दे पर पूरे समाज को खड़ा होना होगा।
उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की यह पदयात्रा सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि जनांदोलन है, जिसका उद्देश्य संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक इस आंदोलन का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे मोबाइल नंबर 7500040004 पर मिस्ड कॉल देकर पदयात्रा से जुड़ सकते हैं। आम आदमी पार्टी के अनुसार प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं।
संजय सिंह ने कहा कि बाबा साहब, महात्मा गांधी और देश के अन्य महापुरुषों ने समानता, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों पर आधारित भारत का सपना देखा था। “आज वह सपना खतरे में है और उसे बचाने के लिए हर नागरिक का योगदान आवश्यक है,” उन्होंने कहा। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दें।
उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी सड़क से संसद तक लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और यह पदयात्रा उसी संघर्ष का एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने कहा, “अब वक्त आ गया है कि जनता अपनी आवाज बुलंद करे और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आए।”
सतीश प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..