Sunday, Sep 6 2026 | Time 04:39 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


प्रधानमंत्री मोदी से मिले शंशाक मणि, देवरिया के विकास पर की बातचीत

देवरिया,11 दिसम्बर(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने गुरुवार को कहा कि उन्होने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर उनसे अमृत प्रयास को लेकर चर्चा की है।
भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने यहां बताया कि आज देवरिया सदर से सांसद शशांक मणि ने दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुलाकात कर जिले के विकास को लेकर चर्चा की। श्री त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री से विकसित देवरिया लोकसभा के लिए संकल्पित 10 वर्ष की आर्थिक विकास रणनीति ‘अमृत प्रयास’ पर चर्चा की। इसके तहत किसानों के लिए अमृत प्रयास, नमो नारायणी वाटर वे,ईसरो ग्राउंड अर्थ स्टेशन, शहरीकरण (देवारण्य), अमृत प्रयास में मातृ शक्ति की भागीदारी समेत अहम बिंदुओं को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अवगत कराया l
इसके साथ ही उन्होंने ‘क्रन्तिकारी क्षेत्र विकास योजना’ के तहत देवरिया और गोरक्ष प्रान्त के अन्य जिलों में अमृत प्रयास जैसी ठोस योजना का विस्तार करने के विचार को भी प्रस्तुत किया। सांसद श्री त्रिपाठी ने देवरिया जिले के आस-पास के 10 जिलों में स्वालंबन के लिए स्वावलंबी अभियान के तहत उद्यम केंद्र और राष्ट्रीय स्तर पर उद्यमिता इकोसिस्टम स्थापित करने की रणनीति पर प्रधानमंत्री से चर्चा की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

चोरी के खुलासे पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की संस्था ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

05 Sep 2026 | 9:05 PM

गाजियाबाद 05 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के कविनगर थाना परिसर में शनिवार को सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की संस्था पीपीएस वेलफेयर ऑफिसर्स एसोसिएशन ने गत 24 जुलाई की रात में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) एल.एस. मौर्य के आवास पर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करने तथा चोरी गए सामान की बड़ी मात्रा में बरामदगी के उपलक्ष्य में पुलिस टीम को सम्मानित किया।.

see more..

पीलीभीत में स्कूटी-बाइक की टक्कर में बरेली के युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

05 Sep 2026 | 8:32 PM

पीलीभीत, 5 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार स्कूटी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार बरेली निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। .

see more..

मुरादाबाद में जर्जर भवन गिरा, प्रशासन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

05 Sep 2026 | 8:30 PM

मुरादाबाद, 5 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में प्रशासन और नगर निगम की समय रहते की गई कार्रवाई से शनिवार को एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।.

see more..

रायबरेली में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात के मामले में पांच गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 8:27 PM

रायबरेली, 5 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सरेनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान गर्भवती महिला से मारपीट कर उसके पेट में चोट पहुंचाने और उपचार के दौरान गर्भपात होने के मामले में पुलिस ने उसके पति, ससुर, देवर, सास और ननद समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.

see more..

फर्रुखाबाद में पत्नी पर गोली चलाने के दौरान बेटा घायल, रिटायर्ड सैनिक गिरफ्तार

05 Sep 2026 | 8:25 PM

फर्रुखाबाद, 5 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पत्नी पर गोली चलाने के दौरान उसे बचाने के लिए बीच में आया बेटा गोली लगने से घायल हो गया। कादरी गेट थाना पुलिस ने मामले में आरोपी रिटायर्ड सैनिक पिता नरवीर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।.

see more..