Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:48 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


हरदोई में दीवार गिरने से मासूम की मौत

हरदोई 11 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के माधोगंज क्षेत्र में गुरुवार को मवेशियों के टकराने से मकान की गैलरी में खड़ी दीवार गिर गई और उसके मलबे में दबकर सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि माधौगंज थाना क्षेत्र के छेदा पुरवा निवासी अरुण की पुत्री मानसी (7) गुरुवार की सुबह घर के बाहर गैलरी के पास खड़ी थी। तभी घर के पीछे खेत की तरफ पड़ोसी गांव निवासी एक व्यक्ति ने मवेशियों को घर की तरफ से ही गैलरी की तरफ से दौड़ा दिया। जिससे मवेशियों का झुंड दीवार से टकरा गया, और दीवार गिर गई।
दीवार के मलबे में मानसी दब गई। जानकारी होने पर परिजनों ने मानसी को मलबे से बाहर निकाल कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज के अधीन इमरजेंसी पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चचेरे नाना राम मूर्ति ने बताया कि मवेशियों को भगाने वाले व्यक्ति को मना किया गया था, लेकिन उसके बावजूद उसने घर की तरफ ही मवेशियों को दौड़ा दिया ।जिससे यह घटना हुई। हालांकि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों के द्वारा मिली सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..

इटावा में फ्रेट कॉरिडोर में बिछाई जा रही है नई रेल लाइन

13 Jan 2026 | 12:53 PM

इटावा, 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर माल वाहक रेलगाड़ियाें की रफ्तार में बाधा को दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेट कारीडोर पर करीब एक किलोमीटर की दूरी की एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। .

see more..