Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


हरदोई में सड़क हादसे में एक मरा,एक घायल

हरदोई 11 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कछौना क्षेत्र में गुरुवार सुबह घने कोहरे के बीच तीन पिकअप एक के बाद एक आपस में टकरा गए। इस हादसे में एक चालक की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया लखनऊ-हरदोई मार्ग पर कछौना थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया के पास तीन पिकअप वाहन आपस में टकरा गए। एक के पीछे एक लगातार भिड़ंत होने से दो वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसा इतना भीषण था कि एक पिकअप के चालक को दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भेजा गया जहां एक को मृत घोषित किया गया जिसकी पहचान फुरकान (33) के रूप में हुई जबकि घायल आजम को सीएचसी कछौना से हरदोई मेडिकल कालेज भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था जिसके चलते यह घटना हुई।बताया जाता है कि पहले आगे चल रही पिकअप अचानक स्लो हुई और पीछे से आ रही दो अन्य पिकअप एक के बाद एक जाकर भिड़ गईं।जानकारी के अनुसार तीनों पिकअप लखनऊ से लकड़ी लेकर हरदोई जा रही थीं। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने नियंत्रित कराया।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..

इटावा में फ्रेट कॉरिडोर में बिछाई जा रही है नई रेल लाइन

13 Jan 2026 | 12:53 PM

इटावा, 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर माल वाहक रेलगाड़ियाें की रफ्तार में बाधा को दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेट कारीडोर पर करीब एक किलोमीटर की दूरी की एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। .

see more..