Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:50 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा,24 घायल

आजमगढ़ 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के आजमगढ़-फैजाबाद मार्ग पर अतरौलिया के पास गुरुवार की सुबह प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले से दर्शन कर रहे कर लौट रहे श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक टाटा पिकअप वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिलाओं व बच्चों समेत 24 लोग घायल हो गए ।
उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अभय राज पांडे ने बताया कि यह हादसा थाना क्षेत्र के एनएच 233 पर सिकंदरपुर चौराहे के समीप सुबह लगभग 11 बजे हुआ । लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंच गए । सूचना पाकर मौके पर पहुंची अतरौलिया थाने की पुलिस घायलों की मदद में जुट गए ।घायलों को नजदीकी 100 सैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल में इतने अधिक संख्या में घायलों के पहुंचते ही अफ़रा तफरी मच गई और डॉक्टर स्टाफ नर्स की टीम तत्काल लोगों के इलाज के लिए जुट गई ।
पुलिस के अनुसार सभी घायल देवरिया जनपद के रुद्रपुर छितई बाजार (भोजपुरिया टोला) के रहने वाले हैं । जो अंबेडकर नगर जनपद के गोविंद साहब मेले में जाने के लिए गांव से ही पिकअप करके दर्शन करने आए हुए थे, बृहस्पतिवार सुबह दर्शन कर वापस घर जा रहे थे कि यह हादसा हो गया ।
घायलों का प्राथमिक इलाज करते हुए 11 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही 14 लोगों का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। इसमें से एक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज चक्रपाणपुर में भर्ती कराया गया है । सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अभय राज पांडे राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।
स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी के बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। मेडिकल कॉलेज चक्रपाणपुर में गंभीर रूप से घायल को देखने के लिए आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार पहुंचे जहां उसका हाल जाना ।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..

इटावा में फ्रेट कॉरिडोर में बिछाई जा रही है नई रेल लाइन

13 Jan 2026 | 12:53 PM

इटावा, 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर माल वाहक रेलगाड़ियाें की रफ्तार में बाधा को दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेट कारीडोर पर करीब एक किलोमीटर की दूरी की एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। .

see more..