Monday, Sep 7 2026 | Time 11:56 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बहराइच में रामगोपाल मिश्र की हत्या के दोषी को फांसी की सजा

बहराइच, 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की एक अदालत ने पिछले साल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान भड़की हिंसा में रामगोपाल मिश्रा नामक शख्स की गोली मार कर हत्या करने के मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनायी है।
न्यायालय ने गुरुवार को अपने महत्वपूर्ण फैसले में राम गोपाल को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई जबकि हत्या में मददगार रहे उसके पिता अब्दुल हमीद, दो भाइयों समेत कुल नौ दोषियों को उम्रकैद की सजा दी।
यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश (एडीजे) की अदालत ने 13 महीने और 28 दिनों के बाद सुनाया। नौ दिसंबर को अदालत ने 13 अभियुक्तों में से 10 को मॉब लिंचिंग समेत कई धाराओं में दोषी करार दिया था, जबकि तीन आरोपी खुर्शीद, शकील और अफजल को बरी कर दिया था।
सभी दोषियों को कड़ी सुरक्षा के बीच आज जेल से कोर्ट लाया गया, जहां अदालत ने व्यक्तिगत रूप से हर एक आरोपी को उनके खिलाफ सजा सुनाई। इस दौरान कोर्ट में सजा के प्रति काफी गहमा-गहमी देखी गई।
ज्ञातव्य है कि बहराइच के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर, 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा में राम गोपाल मिश्रा को पहले सीने पर गोली मारी गई थी, उसके बाद उसे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शासकीय अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने बताया कि मुख्य अभियुक्त को धारा 103/2 के तहत फांसी की सजा हुई है। यह धारा मॉब लिंचिंग से संबंधित है, जिसमें किसी समूह द्वारा जाति, धर्म और नस्ल के नाम पर हत्या करने वाले व्यक्तियों के दोष सिद्ध होने पर फांसी या जीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

जालौन में बुजुर्ग दंपति से डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में तीन आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 10:38 AM

जालौन, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में कोंच पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सिमिरिया गांव में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर की गई डकैती का खुलासा करते हुए सोमवार को मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।.

see more..

बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में पांच मरे, 27 घायल

07 Sep 2026 | 10:35 AM

बागपत, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब 1 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव टोल के बीच श्रद्धालुओं से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में एक साल की बच्ची सहित पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..

नेपाल सीमा से लगे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार

07 Sep 2026 | 10:33 AM

लखनऊ, 7 सितंबर ( वार्ता) उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में नेपाल सीमा से लगे जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है।.

see more..

गोंडा में सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत

07 Sep 2026 | 10:31 AM

गोंडा, 7 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के खरगूपुर क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार जीप और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो छात्रों की मृत्यु हो गई।.

see more..

ज्ञान का प्रकाश फैला कर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं शिक्षक: योगी

07 Sep 2026 | 10:29 AM

लखनऊ, 7 सितंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षक वह दीप हैं, जो ज्ञान का प्रकाश फैलाकर आने वाली पीढ़ियों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इसी ज्ञान के विस्तार और प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में आठ सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार परंपरागत ज्ञान को आधुनिक विज्ञान, तकनीक, नवाचार और कौशल से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि लखनऊ में विकसित हो रहा एआई सिटी तथा कानपुर में ड्रोन और मानवरहित हवाई वाहन तकनीक.

see more..