Wednesday, Aug 19 2026 | Time 17:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक 13 को, प्रतिष्ठा द्वादशी

अयोध्या 11 दिसम्बर (वार्ता) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों और न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक 13 दिसम्बर अपरान्ह दो बजे मणिराम छावनी में होगी।
बैठक में भाग लेने के लिये राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र कल अयोध्या पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे। इस दौरान महासचिव चम्पत राय निर्माण समिति अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र,कोषाध्यक्ष गोविंददेव गिरी, शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, जगद्गुरु मध्वाचार्य विश्वप्रसन्नतीर्थ,युगपुरुष स्वामी परमानंद, महंत दीनेंद्र दास, डा अनिल मिश्र, विषेश आमंत्रित दिनेशचंद्र, गोपाल राव, केंद्र,राज्य सरकार के प्रतिनिधि वा जिला अधकारी अयोध्या सहित अन्य सदस्य के सम्मलित होंने की संभावना है।
ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय बैठक की तैयारी को अंतिम रुप देने में जुटे हैं। इससे पूर्व ट्रस्ट की बैठक नौ सितंबर को हुई थी।
बैठक में नवंबर में संपन्न हुये ध्वजारोहण कार्यक्रम की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों सहित राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों को लेकर व्यापक चर्चा होगी।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

बरेली में आयुष्मान योजना के नाम फर्जीबाड़ा करने वाले पांच आराेपी गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 4:56 PM

बरेली, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की भोजीपुरा पुलिस ने आयुष्मान भारत योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड की प्रतियां, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। मामले में कुछ अस्पताल कर्मियों की कथित भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) मुकेश कुमार मिश्रा ने बुधवार को बताया कि आरोपी अपात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए आधार और राशन कार्ड में हेरफेर कर फर्जी दस.

see more..

फर्जी प्रमाणपत्र से एमबीबीएस में दाखिला कराने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 4:46 PM

भदोही, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र तैयार कर धन लेकर एमबीबीएस में दाखिला कराने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के एक वांछित आरोपी को पुलिस ने बहराइच से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश कुमार वर्मा (42) , निवासी नौतला, थाना रामगांव, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। उसे बहराइच के सोहरवा गांव स्थित एक गेस्टहाउस से सूचना और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। .

see more..

25 हजार का इनामी गोवंश तस्करी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 4:41 PM

चंदौली 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में चंदौली जिले की कंदवा पुलिस ने गोवंश तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को बिहार स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। .

see more..

जौनपुर में मिट्टी की दीवार गिरी,मां बेटी की मौत

19 Aug 2026 | 4:38 PM

जौनपुर, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के राजापुर सहावे गांव में बुधवार को मिट्टी की दीवार ढह जाने से मलबे में दबकर मां और बेटी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बेटी ने भागकर अपनी जान बचा ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजापुर सहावे गांव निवासी बिंदु राजभर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार दोपहर वह घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान रिहायशी छप्पर की मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी पत्नी ज्ञानती देवी (46) और 12 वर्षीय पुत्री अंबिका मलबे में दब गईं। अंबिका गांव के विद्यालय में कक्षा छह की छात्रा थी। बताया गया कि दीव.

see more..

पुलिस दबिश के दौरान सर्राफा कारोबारी की मौत, पत्नी ने लगाया धक्का देने का आरोप

19 Aug 2026 | 4:36 PM

शाहजहांपुर 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही क्षेत्र में गैर जमानती वारंट की तामील कराने पहुंची पुलिस की दबिश के दौरान 62 वर्षीय सर्राफा कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने पुलिसकर्मियों पर पति को छत से धक्का देकर नीचे गिराने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।.

see more..