Wednesday, Jan 14 2026 | Time 01:07 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


आजमगढ़ में योगी ने की समीक्षा बैठक

आजमगढ़,11 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ऊर्जा मंत्री एके शर्मा व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अलावा, सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर व भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी के साथ मंडलीय समीक्षा की ।
समीक्षा बैठक में आजमगढ़ मऊ बलिया जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे । हालांकि इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री की तरफ से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निर्धारित समय से दो घंटे देर 12 बजे के करीब कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचे। करीब 55 मिनट बैठक करने के बाद वह यहां से जौनपुर के लिए रवाना हो गए । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर ने इस बैठक के बाद बताया एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी है । बैठक में सीएम को जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि एसआईआर के दौरान मृतक, डुप्लिकेट और गलत प्रविष्टियाँ पूरी तरह हटाई जाएं और एक भी मतदाता सूची से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों के साथ बैठक में एसआईआर की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर मतदाता सूची पूरी तरह सही और अद्यतन होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि मृतक मतदाताओं के नाम हटाए जाएं, डुप्लिकेट प्रविष्टियों को चिन्हित कर समाप्त किया जाए और किसी भी मतदाता का नाम गलत तरीके से दर्ज न होने पाए। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जो मतदाता बाहर रहते हैं, उनसे संपर्क कर उनका एसआईआर भरवाया जाए, ताकि एक भी वास्तविक वोटर सूची से बाहर न रहे।
वहीं, बैठक से बाहर निकलते हुए ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने एसएआर पर कुछ भी नही कहा, उन्होंने बातचीत के दौरान अपने विभाग की चलाई जा रही विद्युत बिल में छूट की चर्चा की।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..