Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:14 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बस्ती में तीन बच्चों को जिंदा दफनाने का प्रयास करने वाला पिता गिरफ्तार

बस्ती 11 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के नन्दनगर गांव मे गुरूवार को एक हैवान ने अपनी पत्नी से नाराज होकर अपने तीन बच्चो को जिन्दा दफनाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार करके तीनो बच्चो को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नन्दनगर गांव निवासी मोहम्मद इरफान हाशमी की शादी रुधौली थाना क्षेत्र मे हुई है। इरफान पिछले हफ्ते अपनी पत्नी से लड़ाई-झगड़ा किया जिससे नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गयी। इधर नाराज इरफान ने अपने तीन बच्चो को मारा पीटा और घर मे ही गड्ढा खोद कर जिन्दा दफनाने का प्रयास करने लगा। जैसे ही परशुरामपुर थाने की पुलिस को इस घटना के बारे मे सूचना मिली, तुरन्त मौके पर पहुंच कर पुलिस ने तीनो बच्चो को सकुशल बरामद कर लिया और इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।
बरामद तीनो बच्चे बहुत डरे हुए थे। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया है तथा बच्चों को परिजनो को सौपने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान स्थिति मे घटना स्थल पर भी शांति का माहौल कायम है। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने तीनो बच्चो की जान बचाने वाले पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा है कि ऐसे ही अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रह कर समाज हित मे निरन्तर कार्य करते रहे।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..