Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:34 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


ललितपुर में युवक की हत्या के मामले में चार को उम्रकैद

ललितपुर 11 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले की एक अदालत ने गुरुवार को हत्या के आरोपी चार लोगों को दोष सिद्ध होने पर उम्रकैद और 35-35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी है।
न्यायाधीश विकास कुमार द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायालय एस.सी. एस.टी. ने युवक की हत्या के चार मुल्जिमों को आजीवन कारावास व 35-35 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अपर जिला एवं सहायक शासकीय अधिवक्ता संजीव लिटौरिया ने बताया कि कोतवाली सदर अंतर्गत मुहल्ला नेहरूनगर नैन्सी गार्डन के पीछे रहने वाली पार्वती पत्नी मुन्नालाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि विगत 17 सितम्बर 2023 की सुबह 11 बजे उसका पुत्र किशन मुहल्ले के टिन्नू एवं महेन्द्र के साथ था, इसी दौरान दोपहर चार बजे उसी मुहल्ले के निवासी नंदराम, अशर्फी उसके घर आये और गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी व कहा कि वह सुरेन्द्र महाराज को बुलाकर उसकी हत्या कर देंगे।
रात्रि नौ बजे उसका पुत्र किशन बाजार से वापिस लौट रहा था, इसी दौरान परिजनों को घर के बाहर शोरगुल सुनाई दिया व परिजन बाहर आये तो देखा कि सुरेन्द्र महाराज, नंदराम, गेंदाबाई, अशर्फी उर्फ अप्पी, द्रोपाल, बबलू उसके पुत्र किशन पर लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से हमला कर रहे थे व हमले में उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था व मौके पर मौजूद किशन के दोस्त उसे घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय उपचार के लिये ले गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ौस में रहने वाली अशर्फी का प्रेम प्रसंग सुरेन्द्र महाराज से चल रहा था, जिसका विरोध उसके पुत्र किशन द्वारा किया गया था। अशर्फी के घर जाकर उसके परिजनों को उलाहना दिया गया था, जिससे वह रंजिश मानते थे व इसी रंजिश को लेकर उनके द्वारा हत्या को अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना करने के बाद चार्जशीट न्यायालय को सौप दी थी व निर्णायक सुनवाई के दौरान पेश किये गये गवाहों, साक्ष्यों एवं चिकित्सीय रिपोटों के आधार पर न्यायाधीश विकास कुमार द्वितीय ने मुल्जिम सुरेन्द महाराज, अशर्फी, द्रोपाल एवं बबलू को हत्या की धाराओं में आजीवन कारावास एवं 35-35 हजार रूपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई व इस मामले में दो आरोपी गेंदाबाई एवं नंदलाल की पूर्व में ही मौत हो चुकी है व चारों मुल्जिम जिला जेल में निरूद्ध चल रहे हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा पुलिस आयुक्त की देर रात क्राइम मीटिंग, थाना बिसरख प्रभारी और एसीपी हटाए गए

13 Jan 2026 | 1:36 PM

ग्रेटर नोएडा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस आयुक्त ने सोमवार देर रात अपराध से जुड़ी बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बिसरख के थाना प्रभारी और संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को उनके पद से हटा दिया। यह कार्रवाई हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर की गई है।.

see more..

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..