Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:08 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाहजहांपुर पुलिस ने 37 साल के बाद आरोपी को मध्य प्रदेश से किया गिरफ्तार

शाहजहांपुर 12 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की शाहजहांपुर जिले की पुलिस ने आजीवन कारावास के सजायाफ्ता आरोपी को आधुनिक विशिष्ट सर्विलांस तकनीक से 37 साल के बाद मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को बताया कि थाना तिलहर में 28 अगस्त 1986 में गंगा दीन (मुनीम) तथा ओमप्रकाश रस्तोगी अपने आभूषणों की दुकान पर घर से रिक्शा पर जा रहे थे इनके पास दुकान पर प्रयुक्त होने वाला तेजाब भी साथ में था तभी रास्ते में राजेश उर्फ राजू आ गया और उनके साथ मारपीट करने लगा इस दौरान राजेश ने ओमप्रकाश के हाथ से तेजाब की बोतल छीन कर इन्हीं के ऊपर डाल दी जिसमें ओमप्रकाश तथा गंगा दीन घायल हो गए थे।
उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी राजेश उर्फ राजू के विरुद्ध धारा 326 (तेजाब या विस्फोटक से हमला) तथा 307 (हत्या का प्रयास) में दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था जिसमें न्यायालय ने इन्हें 30 मई 1988 को आजीवन कारावास तथा हत्या के प्रयास में 7 साल की सजा सुनाई थी जिसके बाद उच्च न्यायालय से इन्हें जमानत मिल गई।
द्विवेदी ने बताया कि इसके बाद आरोपी न्यायालय में कभी भी हाजिर नहीं हुआ तब न्यायालय ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया इसके बाद पुलिस ने उसे आज गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी से 37 सालों के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दौरान आरोपी राजेश पड़ोसी जनपदों के अलावा धार्मिक स्थलों पर रहता था और एक धार्मिक स्थल पर दो से चार माह तक रुकता इसके बाद दूसरे धार्मिक स्थल पर पहुंच जाता था इसी तरह यह आरोपी भेष बदलकर 37 सालों तक घूमता रहा बाद में इसने गायत्री शक्तिपीठ शिवपुरी मध्य प्रदेश में अपना स्थाई ठिकाना बना लिया जहां यह साधु के भेष में रह रहा था ।
द्विवेदी ने बताया की पुलिस विभाग के पोर्टल "नाफीस" आदि में अपराधियों के फिंगरप्रिंट रहते हैं इसे शामिल करते हुए आधुनिक विशिष्ट सर्विलांस तकनीक से 37 सालों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..

इटावा में फ्रेट कॉरिडोर में बिछाई जा रही है नई रेल लाइन

13 Jan 2026 | 12:53 PM

इटावा, 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर माल वाहक रेलगाड़ियाें की रफ्तार में बाधा को दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेट कारीडोर पर करीब एक किलोमीटर की दूरी की एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। .

see more..