Wednesday, Aug 19 2026 | Time 22:47 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बीएचयू परिसर में पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत दो घायल

वाराणसी, 13 दिसंबर (वार्ता) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में शुक्रवार देर रात बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना में एमपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र सोनू की मौत हो गई। हादसे में घायल दो अन्य छात्रों की पहचान फैकल्टी ऑफ वेटरनरी साइंस (साउथ कैंपस) मनीष कुमार और बीपीएड द्वितीय वर्ष के संतोष कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिलते ही बीएचयू प्रशासन के साथ मिलकर घटनास्थल से तत्काल तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहां इलाज के दौरान छात्र सोनू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रात में कोहरा काफी था। बाइक सवार छात्रों की रफ्तार काफी तेज रही होगी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मृतक छात्र के परिजनों को सूचित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बुल्डोजर कार्रवाई, 24 हजार वर्ग मीटर जमीन करवायी खाली

19 Aug 2026 | 10:03 PM

ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त (वार्ता) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को अधिसूचित क्षेत्र में अवैध कब्जे और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलासपुर में करीब 24 हजार वर्गमीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्राधिकरण के अनुसार, मुक्त कराई गई जमीन की बाजार कीमत करीब 48 करोड़ रुपये है।प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि बिलासपुर क्षेत्र में कुछ कालोनाइजर अधिसूचित जमीन पर बाउंड्री बनाकर अवैध प्लॉटिंग की तैयारी कर रहे थे। प्राधिकरण की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिये गये थे, लेकिन निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद बुधवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी। .

see more..

ग्रेटर नोएडा : आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 9:26 PM

ग्रेटर नोएडा, 19 अगस्त (वार्ता) ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गोविन्द शर्मा पुत्र दुखी शर्मा के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल के पास से बीयर की दो बोतलें, देशी शराब के दो पाउच, नमकीन के दो खाली पाउच, दो प्लास्टिक के गिलास और एक चप्पल बरामद की गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि एक अगस्त को गोविन्द और जसवीर क्रिकेट ग्राउंड में जसवीर की कोठरी के सामने बैठकर शराब और बीयर पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, जसवीर के कथित तौ.

see more..

अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाना ही वास्तविक धर्म :डॉ. गोयल

19 Aug 2026 | 9:11 PM

गोरखपुर, 19 अगस्त (वार्ता) महाराणा प्रताप महाविद्यालय जंगल धूसड़, गोरखपुर में राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि की स्मृति में आयोजित सप्तदिवसीय व्याख्यानमाला को सम्बोधित करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. भूपेश कुमार गोयल ने कर्म, स्वीकार्यता, समर्पण और कृतज्ञता को सफल एवं सार्थक जीवन के महत्वपूर्ण आधार बताते हुए विद्यार्थियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।.

see more..

फर्रुखाबाद में रिश्वत लेते जेई और एसएसओ गिरफ्तार

19 Aug 2026 | 9:08 PM

फर्रुखाबाद, 19 अगस्त (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एंटी करप्शन कानपुर की टीम ने बुधवार को याकूतगंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) अजीत राजपूत और एसएसओ चंद्रभान को एक किसान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। .

see more..

बहराइच में हत्या के मामले में दोषी को उम्रकैद की सजा

19 Aug 2026 | 9:05 PM

बहराइच, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच में जादू-टोने की बात को लेकर महिला की डंडे से पीटकर हत्या करने के करीब पांच वर्ष पुराने मामले में न्यायालय ने दोषसिद्ध अभियुक्त को सश्रम आजीवन कारावास और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड न जमा करने पर अभियुक्त को एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस के अनुसार, मामला थाना सुजौली क्षेत्र के बिहारीपुरवा गांव का है। वादी लालमनी ने नौ नवंबर 2021 को पुलिस को सूचना दी थी कि रात करीब दो बजे उसकी मां घर में सो रही थी। इसी दौरान जादू-टोने की बात को लेकर गांव का पवन उनके घर में घुस आया और डंडे से उसकी मां की बेरहमी से पिटाई क.

see more..