Wednesday, Sep 9 2026 | Time 05:30 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कोहरे में लिपटा प्रयागराज,जनजीवन प्रभावित

प्रयागराज, 13 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में इस सीजन का अब तक का सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया है। शनिवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में पूरी तरह लिपटा नजर आया। कोहरा इतना घना था कि पास की चीज दिख नही रही थी जिसके कारण सड़कों पर आम दिनों की तुलना में सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
बीते दो दिनों से कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शाम होते ही हल्की धुंध छाने लगती है, जो रात गहराने के साथ घने कोहरे में तब्दील हो जाती है और सुबह तक बनी रहती है। कोहरे के साथ-साथ दिन में धूप भी काफी कम हो गई है। धूप कमजोर पड़ने से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे ठिठुरन और गलन का असर बढ़ गया है। सुबह और शाम के समय ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है।
लगातार बदलते मौसम के कारण लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेने को मजबूर है।तापमान के आंकड़ों की बात करें तो शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार को ठंड और बढ़ गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।रात के समय तापमान और गिरकर न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे ठंड का असर रात को और बढ़ जाता है।
दृश्यता का स्तर कम होने के कारण लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चल रहे हैं।घने कोहरे के कारण सुबह के समय यातायात भी प्रभावित रहा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। प्रमुख चौराहों, सड़कों और गलियों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत लेते नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और कोहरा बने रहने की संभावना है। जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

आईआईटी कानपुर का एआई आधारित ‘फैमिली स्कोर’ जरूरतमंद परिवारों की पहचान में बदल सकता है तरीका

08 Sep 2026 | 10:02 PM

कानपुर, 08 सितंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने एआई आधारित ‘फैमिली स्कोर’ प्रणाली विकसित की है, जो सरकारी रिकॉर्ड में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर कल्याणकारी योजनाओं के संभावित लाभार्थी परिवारों की पहचान करने में मदद कर सकती है।.

see more..

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में डेंगू रोगी मिलने पर चला बुखार सर्वेक्षण अभियान

08 Sep 2026 | 9:58 PM

कानपुर नगर, 8 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के यूजी बालिका छात्रावास में डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। विभागीय टीम ने छात्रावास और आसपास के क्षेत्रों में बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन और लार्वीसाइडल स्प्रे समेत विभिन्न गतिविधियां कराईं। .

see more..

कानपुर में 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले नियुक्ति पत्र

08 Sep 2026 | 9:54 PM

कानपुर नगर, 8 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में मंगलवार को 256 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।.

see more..

राष्ट्रीय वोवीनाम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर

08 Sep 2026 | 9:50 PM

लखनऊ/जम्मू, 8 सितंबर (वार्ता) जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 15वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण, सात रजत और 14 कांस्य समेत कुल 34 पदक जीतकर ओवरऑल तृतीय स्थान हासिल किया। .

see more..

दुनिया की समस्याओं का हल भारत के जीवन दर्शन में छिपा है : डॉ. कृष्ण गोपाल

08 Sep 2026 | 9:35 PM

सुलतानपुर, 08 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने मंगलवार को कहा कि दुनिया की समस्याओं का हल भारत के जीवन दर्शन में छिपा है। आज डेढ़ लाख स्वयंसेवक सेवा बस्तियों में जाकर सेवा का काम कर रहे हैं। कुल 40 संगठन शिक्षा, सेवा, मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए काम कर रहे हैं। संघ का उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र में देशभक्ति की भावना जगाना और उसे मजबूत करना है।.

see more..