Tuesday, Jan 13 2026 | Time 14:22 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बरेली में सात फेरे लेने से पहले मांगा दहेज, दूल्हा समेत छह पर एफआईआर

बरेली, 13 दिसंबर (वार्ता) बरेली में शुक्रवार देर रात एक बारात में दहेज को लेकर हंगामा हो गया। दूल्हा और परिजन ने कार और 20 लाख रुपए मांग रख दी। वर पक्ष ने कहा कि ऐसा न होने पर सात फेरे नहीं होंगे। वधू पक्ष ने भारी भरकम रुपया और कार देने पर असमर्थता जाहिर कर दी।
इस पर हंगामा हो गया और पुलिस पहुंच गई। तब दूल्हा सात फेरे लेने के स्थान पर हवालात में पहुंच गया। पुलिस ने दूल्हा समेत छह मामला दर्ज कर लिया है।
कैंट स्थित युगवीणा में धूमधाम से एक बारात पहुंची। वधू पक्ष ने जोरदार स्वागत भी किया लेकिन शादी में फेरों से पहले दूल्हा और उसके परिवार लोग ब्रेजा कार और 20 लाख रुपए मांगने पर अड़ गए। काफी समझाने बाद भी दहेज लोभी नहीं माने। जिसको लेकर बारात में हंगामा हो गया। जानकारी पर कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दूल्हा उसके पिता और जीजा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि दुल्हन पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैंट थाना क्षेत्र सदर बाजार निवासी मुरली मनोहर की बेटी ज्योति की शादी करीब आठ माह पहले नई बस्ती थाना प्रेम नगर निवासी ऋषभ पुत्र राम अवतार साथ तय हुई थी। मई माह में लड़की पक्ष ने शहर के एक बड़े होटल में सगाई की थी। जिसमें लड़की पक्ष का तीन लाख खर्च हुआ था। इसके साथ लड़की पक्ष ने लड़के को सोने की अंगूठी चेन और 5 लाख नगद दिए थे। गुरुवार को लड़की पक्ष लग्न लेकर पहुंचे। इस दौरान लड़की पक्ष ने एसी, फ्रिज और वाशिंग मशीन साथ ही बतौर शगुन एक लाख बीस हजार रुपए नगद दिए।
शुक्रवार देर रात लड़का पक्ष बारात लेकर पहुंचा। जहां लड़की पक्ष ने काफी धूमधाम से बारात का स्वागत किया। शादी के दौरान फेरों से पहले दूल्हा पक्ष 20 लाख रुपए नगद और एक ब्रेजा कार लेने पर मांग पर अड़ गए। काफी समझाने के बाद भी दूल्हा और उसके परिवार के लोग नहीं माने। आधी रात तक कार न मिलने की बात कहने पर कर का भी नगद भुगतान करने की मांग करने लगे। इसको लेकर बारात में हंगामा हो गया। दूल्हा पक्ष बारात कैंसिल कर वापस लौटा कर ले जाने लगे।
सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस ने दूल्हा ऋषभ उसके पिता राम अवतार और जीजा को हिरासत में ले लिया। लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी लगाने वाले सिकलापुर निवासी इंद्रपाल ने भी उन्हें लगातार गुमराह किया। लड़की पक्ष ने बताया कि शादी में भी करीब 15 लाख रुपए खर्च आया है। इसके साथ ही रसम के तौर पर बारात में भी दूल्हे को और उसके परिजनों को सोने की चेन अंगूठी और नकदी दी गई है। कैंट पुलिस ने बताया कि तहरीर आधार पर दूल्हा समेत 6 पर मामला दर्ज कर लिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..

इटावा में फ्रेट कॉरिडोर में बिछाई जा रही है नई रेल लाइन

13 Jan 2026 | 12:53 PM

इटावा, 13 जनवरी (वार्ता) दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर माल वाहक रेलगाड़ियाें की रफ्तार में बाधा को दूर करने के लिये उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेट कारीडोर पर करीब एक किलोमीटर की दूरी की एक नई रेल लाइन बिछाई जा रही है। .

see more..