Wednesday, Jan 14 2026 | Time 00:36 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


माघ मेला क्षेत्र में विहिप तमाम कार्यक्रम करेगा आयोजित

प्रयागराज, 13 दिसंबर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के माघ मेले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) इस बार भी कैंप लगाकर संत सम्मेलन समेत तमाम कार्यक्रम आयोजित करेगा। परिषद को मेला क्षेत्र के परेड ग्राउंड में जमीन आवंटित की गई है। मेले में कैंप लगाने के लिए शनिवार को विहिप की ओर से विधि विधान से भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के साथ ही तमाम संत महात्मा व अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के बाद आज से कैंप को तैयार करने की शुरुआत कर दी गई है।
विहिप के प्रांत सह मंत्री सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक विश्व हिंदू परिषद के शिविर में एक जनवरी से 2 फरवरी तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विहिप के सह प्रांत मंत्री सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक कैंप एक हफ्ते में बनकर तैयार हो जाएगा। इस बार भी संगठन की तरफ से संत सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा संगठन के साल भर चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी यहीं तय की जाएगी।
गौरतलब है कि इस बार भी माघ मेले में धर्मांतरण लव जेहाद जैसे मुद्दों पर जहां संत सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। वहीं कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति की ओर से भी शिविर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाएंगे। विश्व हिंदू परिषद के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रांत प्रचारक रमेश जी और काशी प्रांत के अध्यक्ष के पी सिंह भी मौजूद रहे। संगम की रेती पर माघ मेला 3 जनवरी पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व से लेकर 15 फरवरी महाशिवरात्रि के स्नान पर्व तक चलेगा।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

कानपुर के जिलाधिकारी ने की सीएमडैश बोर्ड की समीक्षा, कसे पेंच

13 Jan 2026 | 10:11 PM

कानपुर 13 जनवरी (वार्ता) कानपुर के जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर अंकित विकास कार्यों की मासिक समीक्षा की और विभागों के बीच अंतर्विभागीय समन्वय बेहतर बनाने के निर्देश दिए।.

see more..

मथुरा में मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म

13 Jan 2026 | 10:07 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मथुरा के फरह क्षेत्र में एक किशोर द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी किशोर टॉफी दिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया था।.

see more..

वाराणसी में 527 करोड़ रुपये की लागत से बिछेगी 200 किमी लंबी सीवर लाइन

13 Jan 2026 | 10:03 PM

वाराणसी, 13 जनवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी के विकास को लेकर कई परियोजनाएं धीरे-धीरे मूर्त रूप ले रही हैं। नव शहरी क्षेत्र में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पुराने वार्डों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। गंगा घाटों के किनारे बसे कई मोहल्लों में सीवर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसके कारण सीवर ओवरफ्लो एक स्थायी समस्या बन गई है।.

see more..

त्रिशूल भारतीय संग्रहालय का काम पूरा नहीं होने तक दाढ़ी नहीं बनायेंगे नगर आयुक्त

13 Jan 2026 | 10:02 PM

मुरादाबाद, 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थित त्रिशूल भारतीय संग्रहालय के समयबद्ध पूरा होने तक नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षामंत्री से दिल्ली में औपचारिक मुलाकात के समय एक अनूठा व्यक्तिगत संकल्प लिया है कि वह संग्रहालय के उद्घाटन से पहले दाढ़ी नहीं बनाएंगे। .

see more..

श्री राधा-गिरिधर लाल की हल्दी-मेहंदी में उमड़ा जनसैलाब

13 Jan 2026 | 9:58 PM

मथुरा 13 जनवरी (वार्ता) मथुरा के पावन धाम बरसाना में इन दिनों भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्री राधारानी और ठाकुर श्री गिरधर लाल जी के भव्य ब्याहुला उत्सव (विवाह महोत्सव) की धूम मची हुई है। इस अलौकिक आयोजन में मंगलवार का दिन बेहद खास रहा, जब ठाकुरजी और लाडली जी की हल्दी एवं मेहंदी की रस्में पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुईं।.

see more..