Tuesday, Jan 13 2026 | Time 15:21 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


भाजपा की गैर-यादव ओबीसी रणनीति का अहम चेहरा हैं पंकज चौधरी

लखनऊ, 13 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर लगभग तय माना जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुर्मी समाज के सबसे प्रभावशाली नेताओं में शुमार पंकज चौधरी को पार्टी की गैर-यादव ओबीसी रणनीति का अहम चेहरा माना जा रहा है।
20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में जन्मे पंकज चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1989 में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुनाव से की थी। उसी वर्ष गोरखपुर से अलग होकर महाराजगंज नया जिला बना, जिसे उन्होंने अपनी कर्मभूमि बनाया। वे गोरखपुर के डिप्टी मेयर भी रहे।
पंकज चौधरी पहली बार 1991 में महाराजगंज लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 1996, 1998, 2004, 2019 और 2024 में उन्होंने इस सीट पर जीत दर्ज की। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव को छोड़ दें, तो उनका राजनीतिक सफर लगातार सफलता की मिसाल रहा है। पूर्वांचल में उनका प्रभाव कुर्मी ओबीसी सवर्ण सामाजिक समीकरण के तौर पर देखा जाता है।
कुर्मी समुदाय उत्तर प्रदेश में यादवों के बाद दूसरा सबसे बड़ा ओबीसी वोटबैंक माना जाता है, जिसकी हिस्सेदारी लगभग 7 से 10 प्रतिशत बताई जाती है। पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड की करीब 40–50 विधानसभा सीटों पर कुर्मी वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
हाल के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को 33 सीटों का नुकसान हुआ है। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी गैर-यादव ओबीसी वोटों को फिर से एकजुट करने की रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की संभावित घोषणा को इसी रणनीति का बड़ा कदम माना जा रहा है।
संगठन और रणनीति दोनों में मजबूत माने जाने वाले पंकज चौधरी व्यवसाय से भी जुड़े हैं और राहत रूह ऑयल कंपनी के मालिक हैं। भाजपा में इससे पहले विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह तीन कुर्मी नेता प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। यदि पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगती है, तो वे भाजपा के चौथे कुर्मी प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक पंचायत और विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कुर्मी समाज से आने वाले नेता पर दांव लगाया है। लोकसभा चुनाव में कुर्मी समाज का एक हिस्सा ‘पीडीए’ के नाम पर समाजवादी पार्टी की ओर गया था। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व इस सामाजिक आधार को फिर से अपने पक्ष में मजबूत करने की कोशिश में जुटा है।
इसे गैर यादव ओबीसी वोटों को एकजुट करने की भाजपा की कवायद माना जा रहा है। 2024 लोक सभा चुनाव में अखिलेश यादव के पीडीए दांव से झटका लगा था.राज्य में ओबीसी वोटरों में यादव के बाद कुर्मी सर्वाधिक हैं। करीब आठ से दस प्रतिशत कुर्मी वोटर राज्य की 30-40 सीटों पर प्रभाव डालते हैं।.तराई, काशी, गोरखपुर, अवध, रूहेलखंड में कुर्मी वोटों का प्रभाव है।
राय प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा पुलिस आयुक्त की देर रात क्राइम मीटिंग, थाना बिसरख प्रभारी और एसीपी हटाए गए

13 Jan 2026 | 1:36 PM

ग्रेटर नोएडा 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला पुलिस आयुक्त ने सोमवार देर रात अपराध से जुड़ी बैठक (क्राइम मीटिंग) के दौरान बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ग्रेटर नोएडा क्षेत्र बिसरख के थाना प्रभारी और संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को उनके पद से हटा दिया। यह कार्रवाई हाल के दिनों में सामने आए कई आपराधिक मामलों और पुलिसिंग में लापरवाही को लेकर की गई है।.

see more..

मिर्जापुर में संपत्ति विवाद में सौतेली मां और भाई की हत्या

13 Jan 2026 | 1:16 PM

मिर्जापुर,13 जनवरी (वार्ता) मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेल गांव में एक युवक ने अपनी सौतेली मां एवं सौतेले भाई की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है। मां के शव को नहर में फेंक दिया था जबकि भाई का शव जलाने ले जाते समय लोगों की नजर में आ गया। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है तथा हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण प्रापर्टी विवाद बताया गया है।.

see more..

शाहजहांपुर में ट्रैक्टर से कुचलकर दो युवकों की मौत

13 Jan 2026 | 1:12 PM

शाहजहांपुर 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से वापस लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है।.

see more..

प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

13 Jan 2026 | 1:10 PM

प्रतापगढ़ 13 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के लालगंज क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से घायल एक बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.

see more..

‘प्रगति’ पोर्टल से सुशासन को मिली नई गति, 97 फीसद मामलों का हुआ समाधान: योगी

13 Jan 2026 | 1:05 PM

लखनऊ, 13 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल को उत्तर प्रदेश में सुशासन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म परियोजनाओं, योजनाओं और जन-शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘प्रगति’ सहकारी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख शासन व्यवस्था का सशक्त उदाहरण है।.

see more..