Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए 'मिशन मोड' में संघ

मथुरा 9 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बांग्लादेश के हालात पर चिंता जताते हुये हिन्दू अल्पसंख्यक वाले देशों विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश में अपनी पहुंच बढाने की याेजना बनाने पर बल दिया है।
उत्तर प्रदेश के वृंदावन में संघ की अखिल भारतीय बैठक के दौरान प्रस्तुत आंकड़ों और चर्चाओं में यह बात प्रमुखता से उभरी कि दुनिया भर में हिंदुओं की आबादी का अनुपात कम हो रहा है। संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने इस बात पर मंथन किया कि जहां हिंदू अल्पसंख्यक हैं, वहां वे संगठित नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें हिंसा और उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। सूत्र बताते हैं कि संघ अब ‘ जहां हिंदू अल्पसंख्यक, वहां संगठन’ के मंत्र पर काम करेगा।
बैठक में सबसे अधिक चर्चा बांग्लादेश की वर्तमान स्थितियों पर हुई। सूत्रों के अनुसार, आरएसएस अब बांग्लादेश में स्थानीय स्तर पर स्वयंसेवक और हिंदू संगठन खड़े करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य आपदा या हिंसा के समय स्थानीय हिंदुओं को आत्मरक्षा के लिए तैयार करना और उनकी सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना है।
इस रणनीतिक पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की जल्द ही केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ एक अहम बैठक होने की संभावना है। इसमें पड़ोसी देशों में हिंदुओं की सुरक्षा और जनसांख्यिकीय असंतुलन को रोकने के लिए कूटनीतिक और जमीनी स्तर पर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की जाएगी।
संघ का मानना है कि यदि समय रहते इन देशों में मजबूत हिंदू संगठन खड़ा नहीं किया गया, तो आने वाले दशकों में वहां से हिंदुओं का अस्तित्व पूरी तरह समाप्त हो सकता है। मथुरा की इस बैठक ने साफ कर दिया है कि आरएसएस अब केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के हितों की रक्षा के लिए अपनी कार्ययोजना का विस्तार कर रहा है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

दिल्ली के आभूषण प्रतिष्ठान में सेंध लगाने वाले छह चाेर आगरा में गिरफ्तार

15 Feb 2026 | 4:23 PM

आगरा, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने दिल्ली में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से करीब 22 किलो चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।.

see more..

काशी में देवी देवताओं और भूत-प्रेत संग निकली महादेव की भव्य बारात

15 Feb 2026 | 4:20 PM

वाराणसी, 15 फरवरी (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चारों ओर उत्सव का माहौल छाया हुआ है। इस पर्व पर काशी के तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में शामिल होने के लिए काशीवासियों के साथ-साथ देश-विदेश से भक्त बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। .

see more..

उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम 80 फीसदी तैयार

15 Feb 2026 | 3:08 PM

लखनऊ/आगरा, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में निर्माणाधीन आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 24.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम नई तकनीकों से सुसज्जित होगा, जहां इतिहास को पढ़ने के बजाय महसूस करने का अवसर मिलेगा। .

see more..

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लाखों भक्त उमड़े

15 Feb 2026 | 3:06 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लोगों को कई घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी।.

see more..