Monday, Sep 7 2026 | Time 02:17 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


बाराबंकी में क्रिकेट खेलते समय हार्ट अटैक से मौत

बाराबंकी 9 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में एक युवक की क्रिकेट खेलते समय हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केथा गांव निवासी रामसेवक का विराट यादव (24) आज दोपहर घर से कुछ दूरी पर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया। दोस्त तत्काल उसे स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मृतक की शादी अगले महीने होने वाली थी। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई बताया जाता है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

नोएडा में गाने बजाने के विवाद में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:27 PM

नोएडा, 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में मध्य नोएडा फेस-दो थाना क्षेत्र के गेझा गांव में गाने बजाने को लेकर हुए विवाद के दौरान एक 45 वर्षीय व्यक्ति की चोट लगने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर फेस-दो पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। .

see more..

सर्राफा व्यापारी को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर दो लाख रुपये वसूलने के आरोप में दो सिपाही गिरफ्तार

06 Sep 2026 | 9:14 PM

शाहजहांपुर 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना तिलहर क्षेत्र पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को मादक पदार्थ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित रूप से उनके परिजनों से दो लाख रुपये वसूलने के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

जिलाधिकारी जनपद खीरी में बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे

06 Sep 2026 | 8:41 PM

लखीमपुर खीरी 06 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में लखीमपुर के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह .

see more..

मुरादाबाद की धातु कला को मिल रही है वैश्विक पहचान

06 Sep 2026 | 8:32 PM

मुरादाबाद, 06 सितंबर( वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीढ़ियों से धातु शिल्प विरासत की पहचान रही कारीगरी अब आधुनिक घरेलू सजावट के नए रूप में वैश्विक डिजाइन बाजार तक पहुंच रही है।.

see more..

गोरक्षनाथ घाट पर चबूतरे का छज्जा गिरने से एक अधिवक्ता की मौत

06 Sep 2026 | 8:27 PM

गोरखपुर 06 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्थित राप्ती नदी के किनारे स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच आकाशीय बिजली गिरने से घाट परिसर में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए बैठने के लिए बनाया गया गुंबदनुमा चबूतरे का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया जिससे एक अधिवक्ता की मौत तथा अन्य एक घायल हो गया।.

see more..