Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:30 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

देवरिया,10 जनवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना का नाम विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी- राम जी) करने के विरोध में उनकी पार्टी गांवों से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन करेगी।
श्री मल्ल ने शनिवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को यूपीए सरकार ने 2005 में लागू किया था,जो एक अधिकार आधारित कानून था। जो प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मजदूरी रोजगार की मांग करने का वैधानिक अधिकार देता था। मनरेगा ग्रामीण आजीविका सुरक्षा की रीढ़ रहा है। यह प्रतिवर्ष 5-6 करोड़ परिवारों को रोजगार उपलब्ध करता था तथा मजदूरों में होने वाले पलायन को कम करता था। ग्रामीण मजदूरी बढ़ाता है और टिकाऊ सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण करता था।
उन्होंने कहा कि नया विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी- राम जी) अधिनियम इस पूरे ढांचे से एक मौलिक विचलन है। यह काम की वैधानिक गारंटी को समाप्त करता है तथा निर्णय प्रक्रिया का केंद्रीकरण केन्द्र सरकार के हाथों में कराता है और ग्राम सभाओं और पंचायतों को कमजोर करता है।ग्रामीण आजीविकाओं पर इस गंभीर हमलें की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने "मनरेगा बचाओ संग्राम"नामक एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

उत्तर भारत का आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम 80 फीसदी तैयार

15 Feb 2026 | 3:08 PM

लखनऊ/आगरा, 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में निर्माणाधीन आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 24.45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह उत्तर भारत का पहला आधुनिक आर्य गुरुकुल म्यूज़ियम नई तकनीकों से सुसज्जित होगा, जहां इतिहास को पढ़ने के बजाय महसूस करने का अवसर मिलेगा। .

see more..

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में लाखों भक्त उमड़े

15 Feb 2026 | 3:06 PM

चेन्नई, 15 फरवरी (वार्ता) महाशिवरात्रि के मौके पर देश भर से आये लाखों श्रद्धालुओं ने यहां भगवान शिव के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। लगभग सभी शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और दर्शन के लिए लोगों को कई घंटों तक कतार में प्रतीक्षा करनी पड़ी।.

see more..

उप्र के 74 जिलों के लिए विधिक सेवा प्रचार वाहनों और मध्यस्थता हेल्पलाइन का शुभारम्भ

15 Feb 2026 | 3:03 PM

लखनऊ, 15 फरवरी (वार्ता) न्याय तक आमजन की सुलभ पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एक दिन पूर्व शनिवार को प्रदेश के 74 जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए मल्टी यूटिलिटी विधिक सेवा प्रचार वाहनों को रवाना किया और राज्य स्तरीय मध्यस्थता हेल्पलाइन 1800-180-1212 का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का आयोजन उच्च न्यायालय, खंडपीठ लखनऊ के चीफ जस्टिस पोर्टिको में भव्य रूप से किया गया।.

see more..

फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में कार चालक की मौत

15 Feb 2026 | 3:02 PM

फर्रुखाबाद 15 फरवरी (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में रविवार तड़के एक कार की सड़क समीपवर्ती पोल से जोरदार टक्कर होने से कार चालक की मौत हो गई ,जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।.

see more..

टीम इंडिया की जीत के लिये संगम नगरी में रुद्राभिषेक

15 Feb 2026 | 2:59 PM

प्रयागराज, 15 फरवरी (वार्ता) टी-20 क्रिकेट विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की विजय की कामना के साथ संगम नगरी प्रयागराज में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक किया गया। वर्ल्ड कप में आज एक बार फिर क्रिकेट का सबसे बड़ा महामुकाबला आज होने जा रहा है, जहां भारत का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पाकिस्तान को अब तक सात बार मात दे चुकी है, और अब भारतीय टीम आठवीं बार पाकिस्तान को धूल चटाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। श्रीलंका के कोलम्बो मैदान में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है और टीम इंडिया की जीत क.

see more..